1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: पैसों से जुड़ी इन गलतियों को भूलकर भी न दोहराएं, वरना जेब हो जाएगी हमेशा के लिए खाली

Vastu Tips: पैसों से जुड़ी इन गलतियों को भूलकर भी न दोहराएं, वरना जेब हो जाएगी हमेशा के लिए खाली

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 07, 2022 05:02 pm IST,  Updated : Dec 07, 2022 05:02 pm IST

Vastu Tips: हर इंसान चाहता है कि वो खूब पैसा कमाए और उसे कभी किसी चीज़ की कमी न हो। लेकिन अगर आप अपने पैसों को लेकर ये गलतियां कर रहे हैं, तो आपको कंगाल होते देर नहीं लगेगी।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

आजकल के ज़माने में हर व्यक्ति खूब पैसा कमाना चाहता है। ज़ाहिर सी बात है, एक बेहतरीन ज़िंदगी के लिए पैसों का होना बहुत ज़रूरी है। लेकिन जाने अनजाने में लोग अक्सर कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिससे मां लक्ष्मी उनसे नाराज हो जाती है। इस वजह से कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन कंगाली उनका पीछा नहीं छोड़ती। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पैसों को लेकर कौन सी गलतियां करने से आपको बचना चाहिए।

नोट गिनते समय थूक लगाना

जो लोग पैसे गिनते समय नोट पर थूक लगाते हैं, माँ लक्ष्मी ऐसी लोगों से रूठ जाती हैं। पुराणों में इसे बहुत ही अशुभ माना गया है। इस आदत की वजह से इंसान कंगाल बन जाता है। थूक लगाकर पैसे की गिनती करने से धन की देवी लक्ष्मी का अनादर होता है। आगर आपको पैसों की गड्डी को गिनने में कठिनाई महसूस हो रही है तो आप थूक की जगह  पानी का पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

काशी के इस सरोवर में स्नान करने से पिशाच योनि से मिलती है मुक्ति, भटकती आत्माओं को भी मिलती है शांति

पैसों को साफ़ सुथरी जगहों पर रखें

अपनी मेहनत की कमाई और धन को साफ-सुथरे स्थान पर ही रखें। माँ लक्ष्मी उसी घर पर अपनी कृपा बरसाती हैं। जहां पैसों को स्वच्छता के साथ रखता है। इसलिए इस चीज़ का हमेशा ध्यान रखें। 

पाप की कमाई

जो लोग चोरी या दूसरों को कष्ट देकर धन कमाते हैं। वैसे लोगों के पास माँ लक्ष्मी ज़्यादा दिन नहीं टिकती। जिस तरह पाप का घड़ा जल्दी भर जाता है ठीक उसी तरह पाप की कमाई भी रेत की तरह हाथ से फिसल जाती है। और धनवान से धनवान व्यक्ति भी कंगाल हो जाता है।

 

Vastu Tips: घर में मचे क्लेश और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए घर की दक्षिण दिशा में करें ये उपाय

 

बेहिसाब पैसा खर्च करना

जो लोग पैसों को पानी की तरह बहाते हैं और हद से ज़्याद खर्च करते हैं। उनके हाथ और घर में कभी माँ लक्ष्मी नहीं टिकतीं।ऐसे घर में हमेशा आर्थिक संकट बना रहता है। 

पैसों की कदर न करना

जो लोग जश्न के माहौल जैसे शादी, जन्मदिन में बेहिसाब पैसे लुटाते हैं। उनके ऊपर माँ लक्ष्मी कभी मेहरबान नहीं होती हैं। ऐसे पैसे लुटाते हुए कई बार सिक्के और नोट लोगों के पैरों के नीचे आ जाता है। जिस वजह से ये मां लक्ष्मी का अपमान होता है। इसलिए आपके पास कितनी भी पैसे क्यों न हो उसकी कदर करें। 

फेंक कर पैसे देना

कभी भी किसी को पैसे फेंककर नहीं देना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। घर में दरिद्रता का वास होता है। जिस तरह व्यक्ति पैसा संभालकर रखता है उतनी ही इज्जत के साथ उसे दूसरों को सौंपना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Kajal Ke Upay: काजल के इस अचूक उपाय से अंधेरी ज़िंदगी में आएगी रौशनी, रातों-रात बदल जाएगी आपकी फूटी किस्मत

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म