1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: खिड़की खोलने पर आती है आवाज़, तो तुरंत कराएं सही वरना घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है बुरा असर

Vastu Tips: खिड़की खोलने पर आती है आवाज़, तो तुरंत कराएं सही वरना घर की सुख-समृद्धि पर पड़ सकता है बुरा असर

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Poonam Yadav
 Published : Nov 04, 2022 08:11 am IST,  Updated : Nov 04, 2022 08:12 am IST

Vastu Tips: अगर आपके घर की खिड़कियों को खोलने या बंद करने पर आवाज आती है तो यह शुभ नहीं है। इस तरह की कोई भी समस्या है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें। अन्यथा आपके घर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कल हमने बात की थी घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने के बारे में और आज हम बात करेंगे खिड़की खुलने के तरीके के बारे में आप सोचेंगे कि खिड़की के खुलने के तरीके से क्या होता है ? जैसे होगी वैसे ही तो खुलेगी, लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़की खुलने व बंद होने का तरीका भी घर की सुख-शांति बनाए रखने में बहुत अहमियत रखता है

Dev Deepawali 2022: जानिए कब है देव दीपावली का शुभ मुहूर्त, इस दिन भूलकर भी ना करें ये काम

घर की अंदर की तरफ खुलें खिड़की के दरवाजे

खिड़कियां हमेशा इस तरह से बनवानी चाहिए कि ये घर के अंदर की तरफ ही खुले न कि बाहर की तरफ। इसके साथ ही खिड़कियां खोलते व बंद करते समय खिड़कियों का आवाज करना भी अच्छा नहीं माना जाता। इसका प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है और इसके कारण परिवार के सदस्यों का ध्यान भंग होता है। 

इसलिए अगर आपके घर की खिड़कियों में इस तरह की कोई भी समस्या है तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घर की खिड़की खुलने के तरीके के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर वास्तु जरूर ठीक करेंगे। 

Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को लगने जा रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल की टाइमिंग

दिशा है महत्वपूर्ण

  1. वास्तु में खिड़कियों के लिए दिशा बहुत ज़रूरी है। वास्तु के अनुसार  घर की पूर्व, पश्चिम एवं उत्तर दिशा में खिड़कियों का होनाशुभ होता है। उत्तर,पूर्व एवं पश्चिम दिशा में खिड़की होने से घर में धन और समृद्धि के द्वारा खुल जाते हैं।
  2. पूर्व दिशा भगवान सूर्य की दिशा है। इस दिशा में खिड़की बनवाने से न केवल सूरज की पहली किरण प्रवेश करती है बल्कि रौशनी के साथ घर में सौभाग्य भी आता है।  इससे परिवार के सदस्यों को यश, तरक्की मिलती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

ये भी पढ़ें - 

Shani Pradosh Vrat 2022: प्रदोष व्रत पर ये एक काम करने से मिलेगी महादेव की कृपा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Vastu Tips: भूलकर भी इस दिशा में न बनवाएं घर की खिड़की, वरना जिंदगी भर का होगा पछतावा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म