1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर के मेन गेट पर नहीं रखना चाहिए ये 5 चीज, हो जाएंगे गरीब

Vastu Tips: घर के मेन गेट पर नहीं रखना चाहिए ये 5 चीज, हो जाएंगे गरीब

 Published : Jul 28, 2025 02:31 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 02:31 pm IST

अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि और धन के योग बनाए रखना चाहते हैं तो वास्तु के मुताबिक इन 5 चीजों को मेन गेट के आसपास भी न रखें।

घर के मेन गेट - India TV Hindi
घर के मेन गेट Image Source : SORA AI

Vastu Tips: घर में मेन गेट को आने-जाने का रास्ता ही नहीं बल्कि घर की खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का रास्ता भी माना गया है। वास्तु शास्त्र में मेन गेट या मुख्य दरवाजे को जरूरी माना गया है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि इस जगह पर कुछ गलत चीजों को रख दिया जाए तो इसकी सीधा असर हमारे जीवन, सेहत और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। कई बार हम जाने-अनजाने में ऐसी चीजों को दरवाजे के सामने रख देते हैं, जिससे घर में कलह, तनाव और आर्थिक तंगी होने लगती है। ऐसे में हम आपको आज कुछ चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दरवाजे पर कभी नहीं रखनी चाहिए....

कचरा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर घर के मुख्य दरवाजे के पास गंदगी या कचरा रख दिया गया हो तो यह घर में निगेटिव एनर्जी को बढ़ावा देता है। गंदगी से जुड़ी ऊर्जा वहीं रूक जाती है और तरक्की में रुकावट आने लगती है। इससे घर के लोगों में आपसी झगड़े होने लगते हां और आर्थिक तंगी का हाल बन जाता है। ऐसे में कोशिश रहे कि घर के मेन गेट के पास कचरा या गंदगी न रहे।

फैले हुए जूते चप्पल

दरवाजे के पास कभी भी फैले हुए जूते चप्पल नहीं होना चाहिए, इससे भी घर में अव्यवस्था फैलती है और मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती है। इसके अलावा, जूते-चप्पल से निकलने वाली निगेटिव एनर्जी आपके हेल्थ पर भी बुरी असर डालती है।

खुला झाड़ू रखना

झाड़ू को लक्ष्मी की प्रतीक माना गया है, इसलिए दरवाजे के पास झाड़ू रखना या उस पर पैर रखना अपशकुन माना जाता है। झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखें या कोने में रखें। माना जाता है अगर झाड़ू घर के कोने के पास है तो घर में बरकत नहीं होती।

मनी प्लांट

मेन गेट के सामने मनी प्लांट को लगाना भी शुभ नहीं माना जाता है, इससे धन की ऊर्जा बाहर चली जाती है और जातक पर आर्थिक तंगी के माहौल बन जाते हैं।

दरवाजे के सामने के बिजली का खंभा या तार

अगर मेन गेट के सामने से बिजली का खंभा या तार लटक रहा है, तो ये वास्तु के हिसाब से ठीक नहीं मानी जाती। इससे विशेषकर घर की महिलाएं मानसिक तनाव में रहती है और सेहत की परेशानी से जूझती रहती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​Nag Panchami 2025: क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी, आखिर क्या है इसका धार्मिक महत्व?

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी के दिन तवे पर क्यों नहीं बनाई जाती रोटी? जानिए इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म