1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Nag Panchami 2025: नाग पंचमी के दिन तवे पर क्यों नहीं बनाई जाती रोटी? जानिए इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

Nag Panchami 2025: नाग पंचमी के दिन तवे पर क्यों नहीं बनाई जाती रोटी? जानिए इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं

 Published : Jul 28, 2025 09:39 am IST,  Updated : Jul 28, 2025 09:39 am IST

सावन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि पर नाग पंचमी मनाई जाती है, ऐसे में इस दिन कुछ चीजों के करने पर मनाही है। आइए जानते हैं......

नाग पंचमी- India TV Hindi
नाग पंचमी Image Source : SORA AI

29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी मनाई जानी है। इस दिन नाग देवता की विशेष पूजा का विधान है। इस दिन भगवान शिव और नाग वासुकी की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली से कालसर्प दोष दूर हो जाता है। नाग पंचमी पर ऐसे कई काम है, जिन्हें करने की मनाही है। अगर आप करते हैं तो आपको दोष लग सकता है, आइए जानते हैं कि नाग पंचमी के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं...

नाग पंचमी के दिन तवे रोटी बनानी चाहिए?

नाग पंचमी के दिन तवे पर रोटी या पराठा नहीं बनाना चाहिए क्योंकि तवे को अग्नि तत्व का प्रतीक समझा जाता है। वहीं, अग्नि से सांपों को भय होता है क्योंकि राजा जन्मेजय ने अपने पिता की मृत्यु का बदला लेने के लिए एक यज्ञ किया था। साथ ही तवे का नाग का फन समझा जाता है, इसलिए इस दिन तवे को चूल्हे पर नहीं चढ़ाना चाहिए। 

क्या करना चाहिए?

  • मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन दूध नहीं उबालना चाहिए क्योंकि नागों को दूध अर्पित करने का विधान है। ऐसे में इस दिन दूध उबालते हैं या दूध के पकवान बनाते हैं तो धन की हानी हो सकती है और दोष भी लग सकता है।
  • नाग पंचमी के दिन जमीन की खुदाई भी नहीं करनी चाहिए, माना जाता है कि जमीन में नाग बिल बनाकर रहते हैं ऐसे में आपके द्वारा उनके घर उजड़ सकते हैं।
  • नाग पंचमी के दिन प्लास्टिक की मूर्ति का उपयोग न करें
  • ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन सांपों को दूध पिलाना चाहिए, लेकिन साइंस के हिसाब से सांपों को दूध भी नहीं पिलाना चाहिए, उनके लिए यह जहर के सामान है क्योंकि सांप दूध नहीं पचा सकते।
  • इसके अलावा, इस दिन नुकीली और धारदार चीज़ों जैसे कैंची, चाकू, सुई आदि का इस्तेमाल न करें क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

क्या करना चाहिए? 

  • नाग पंचमी के दिन मंदिर जाकर नाग देव की पूजा करें और अपने परिवार के सुख व समृद्धि के लिए कामना करें।
  • अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो इस दिन भगवान शिव की पूजा करें। इससे आपका यह दोष मिट जाएगा।
  • इस दिन आप रुद्राभिषेक कर शिव को प्रसन्न कर सकते हैं।
  • इस दिन घर के मुख्य द्वार पर गोबर से सर्प की आकृति बनाना चाहिए, मान्यता है कि इससे घर में सांप नहीं आते।
  • इस दिन पूजा के समय 'ऊं कुरु कुल्ले फट् स्वाहा' इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
  • साथ ही इस दिन श्री सर्प सूक्त का पाठ जरूर करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Nag Panchami 2025: क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी, आखिर क्या है इसका धार्मिक महत्व?

Numerology: अगस्त में चमकेगी इस मूलांक वालों की किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म