1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ने 260 की स्ट्राइक रेट से ठोके ताबड़तोड़ रन, लेकिन फिर दे गए दगा

वैभव सूर्यवंशी ने 260 की स्ट्राइक रेट से ठोके ताबड़तोड़ रन, लेकिन फिर दे गए दगा

 Published : Dec 21, 2025 03:46 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 03:46 pm IST

भारत बनाम पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने फिर से ताबड़तोड़ शुरुआत की, लेकिन वे अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

Vaibhav Suryavanshi: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी का बल्ला नहीं चला। उन्होंने आते ही कुछ आक्रामक स्ट्रोक खेले और वाहवाही लूटी, लेकिन अपनी आदत से मजबूर वैभव को वही गलती भारी पड़ गई, जो उनकी ताकत मानी जाती है। अक्सर बड़ी टीमों के खिलाफ वैभव इसी तरह कम रन बनाकर आउट हो जाते हैं। 

कप्तान आयुष दो रन बनाकर जल्दी हो गए आउट

अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के मैदान में मुकाबला खेला गया। पहले ​बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने आठ विकेट के नुकसान पर 347 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। ये एक बड़ा स्कोर था, ऐसे में जरूरी था कि भारत को अच्छी शुरुआत मिले। वैभव ने कुछ देर के लिए ये काम भी, लेकिन आयुष जल्दी आउट होकर चले गए। आयुष ने सात बॉल पर दो ही रन बनाए। लेकिन उम्मीद थी कि वेभव सूर्यवंशी एक बड़ी पारी खेलेंगे। 

वैभव ने 10 बॉल पर खेली 26 रन की पारी

भारतीय टीम को उस वक्त झटका लगा, जब वैभव सूर्यवंशी आउट हो गए। उन्होंने 10 बॉल पर 26 रन बना दिए थे। इसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल रहा। उन्होंने 260 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए, लेकिन हर बॉल पर चौका और छक्का लगाने की जो उनकी फितरत है, वो बदल नहीं रही है। बल्लेबाज को जब बड़ी पारी खेलनी होती है तो फिर जरूरी होते है कि बॉल को उसकी मेरिट पर खेला जाए। हर बॉल पर चौका छक्का नहीं लगाया जा सकता। 

हर बॉल पर चौका छक्का लगाने जाते हैं वैभव

वैभव की दिक्कत ये भी है कि बड़ी टीमों के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चलता है। इसी टूर्नामेंट में जब वैभव यूएई के खिलाफ खेलने उतरे तो 171 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जब पाकिस्तान से मैच हुआ तो वे केवल 5 ही रन बना सके। मलेशिया के खिलाफ फिर से वैभव ने 50 रन ठोक​ दिए, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ नौ रन बनाकर चलते बने। अब पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में वैभव ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन वे इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके। जो उनके लिए आने वाले वक्त में हानिकारक हो सकता है। 

यह भी पढ़ें 

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 2 मैचों में नहीं मिलेगा कप्तान का साथ? जीत के बाद कमिंस ने दिया बड़ा संकेत

रोहित शर्मा और विराट कोहली का साल 2025 में कायम रहा जलवा, दोनों बल्लेबाजों ने ठोके इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल