1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 वर्ल्ड कप से पहले हुआ बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान को भी लगा झटका

टी20 वर्ल्ड कप से पहले हुआ बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान को भी लगा झटका

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 04, 2026 07:04 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 07:04 pm IST

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले एक बड़ा उलटफेर किया जिसमें उन्होंने 2 बार इस ट्रॉफी को जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम को वॉर्मअप मुकाबले में एकतरफा 23 रनों से मात दी।

Afghanistan And Pakistan Cricket Team- India TV Hindi
अफगानिस्तान और पाकिस्तान क्रिकेट टीम Image Source : AP

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने से पहले सभी टीमों को अपनी तैयारियों को परखने के लिए वॉर्मअप मुकाबले खेलने का मौका मिल रहा है। 4 फरवरी को हुए वॉर्मअप मैचों में टूर्नामेंट का आगाज होने से पहले एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला। अफगानिस्तान की टीम जिन्होंने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था, उन्होंने आगामी मेगा इवेंट से पहले 2 बार इस खिताब को जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबला बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में खेला। इस मैच में पूरी तरह से अफगानिस्तान का दबदबा बल्ले और गेंद दोनों के साथ देखने को मिला, जिसमें उन्होंने विंडीज टीम को एकतरफा मात देते हुए सभी को आगाह कर दिया।

अफगानिस्तान ने 23 रनों से जीता मुकाबला

वेस्टइंडीज के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी इब्राहिम जादरान के बल्ले से 51 रनों की पारी देखने को मिली तो वहीं रहमनुल्लाह गुरबाज ने 43 रनों की पारी खेली। वहीं वेस्टइंडीज की टीम की तरफ से सिर्फ गुडाकेश मोती और रोस्टन चेज 1-1 विकेट ही हासिल करने में कामयाब हो सके। टारगेट का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज टीम का टॉप ऑर्डर पूरी तरह से बिखरता हुआ दिखाई दिया जिसमें एक समय उन्होंने 38 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैथ्यू फोर्डे ने 26 गेंदों में नाबाद 52 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को शर्मनाक हार से बचाने का प्रयास किया। विंडीज टीम 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 159 के स्कोर तक ही पहुंच सकी और उसे 23 रनों से हार का सामना करना पड़ा। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में अजमतुल्लाह उमरजई और मुजीब उर रहमान ने 2-2 विकेट हासिल किए।

पाकिस्तान को लगा झटका, मुकाबला हुआ रद्द

पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है, जिसमें उन्हें 4 फरवरी को अपनी तैयारी परखने के लिए आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो के सिनहाले स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला खेलना था। वहां पर मौसम खराब होने की वजह से जिसमें बारिश सबसे बड़ी विलेन बनी उसके चलते ये मैच बिना टॉस के ही रद्द करने का फैसला लिया गया। पाकिस्तान को मेगा इवेंट में अपने सभी ग्रुप मैच कोलंबो में ही खेलने हैं ऐसे में उनके लिए बारिश एक बड़ी मुसीबत बनने वाली है, ये तय दिख रहा है।

नामीबिया ने स्कॉटलैंड को दी मात

स्कॉटलैंड की टीम जिनको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद शामिल किया गया उन्होंने चार फरवरी को नामीबिया की टीम के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबला खेला। इस मैच में नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए, इसके बाद स्कॉटलैंड की तरफ से भी टारगेट का काफी बेहतर तरीके से पीछा किया गया लेकिन वह 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 220 के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सके, जिसमें उन्हें 6 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान के लिए सुपर-8 में पहुंचना लगभग मुश्किल, भारतीय टीम से मुकाबला ना खेलने पर खटिया खड़ी होना तय

WPL Final 2026: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, कहां देखें Live Streaming और सीधा प्रसारण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल