Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान और अमेरिका के बीच शुक्रवार को ओमान में होगी वार्ता: ईरानी मीडिया

ईरान और अमेरिका के बीच शुक्रवार को ओमान में होगी वार्ता: ईरानी मीडिया

ईरान की मीडिया में कहा जा रहा है अमेरिका के साथ वार्ता शुक्रवार को ओमान में होगी। हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने बातचीत को लेकर अपने देश का रुख सामने रखा था।

Edited By: Amit Mishra @AmitMishra64927
Published : Feb 04, 2026 08:15 pm IST, Updated : Feb 04, 2026 08:40 pm IST
अयातुल्ला अली खामेनेई (L) डोनाल्ड ट्रंप (R)- India TV Hindi
Image Source : AP अयातुल्ला अली खामेनेई (L) डोनाल्ड ट्रंप (R)

Iran-America Talks: ईरान और अमेरिका के बीच शुक्रवार को ओमान में बातचीत होगी है। ईरानी मीडिया ने बुधवार को इस बारे में खबर दी है। पिछले महीने देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर खूनी कार्रवाई के बाद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है।  अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों-- आईएसएनए और तसनीम के साथ-साथ 'स्टूडेंट न्यूज नेटवर्क' ने भी खबर दी है कि शुक्रवार को ओमान में वार्ता होगी। ओमान ने तत्काल यह स्वीकार नहीं किया कि वह वार्ता की मेजबानी करेगा। हालांकि पहले ओमान ने ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु वार्ता के कई दौरों की मेजबानी की थी।

अमेरिका ने नहीं की पुष्टि

अमेरिका ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वार्ता ओमान में होगी। हालांकि, व्हाइट हाउस ने कहा कि उसे उम्मीद है कि बातचीत होगी, भले ही अमेरिका ने मंगलवार को एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया हो और ईरान ने अमेरिका के झंडे वाले एक जहाज को रोकने की कोशिश की हो। वैसे अमेरिका के साथ परमाणु मुद्दे, क्षेत्रीय तनाव और प्रतिबंधों जैसे लंबे समय से चले आ रहे विवादों को सुलझाने की दिशा में वार्ता संभावित शुरुआत के रूप में देखी जा रही है। हालांकि, दोनों पक्षों के लिए किसी सहमति पर पहुंचाना आसान नहीं होने वाला है।

ईरान के राष्ट्रपति ने कही थी बड़ी बात

अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय दबाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने अपने विदेश मंत्री अब्बास अराघची को अमेरिका के साथ "निष्पक्ष और न्यायसंगत" बातचीत आगे बढ़ाने का स्पष्ट निर्देश दिया है। राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंग्रेजी और फारसी दोनों भाषाओं में पोस्ट करते हुए बताया था कि यह फैसला क्षेत्र के कुछ मित्र देशों की सरकारों के अनुरोध पर लिया गया, जिन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के बातचीत के प्रस्ताव पर ईरान से सकारात्मक प्रतिक्रिया देने की अपील की थी। 

ईरान में कितने लोगों की हुई मौत?

इस बीच बुधवार को ही, एक्टिविस्ट्स ने कहा कि सरकारी कार्रवाई में गिरफ्तारियों की संख्या 50,000 से अधिक हो गई है, यह जानकारी अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज एजेंसी ने दी है, जो ईरान में अशांति के अन्य दौर में भी सही साबित हुई है। एक्टिविस्ट्स ने बताया कि ईरानी सरकार की ओर से विरोध प्रदर्शनों पर की गई कार्रवाई में कम से कम 6,876 लोग मारे गए हैं, हालांकि डर है कि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। ईरान में बड़े पैमाने पर इंटरनेट बंद होने की वजह से एसोसिएटेड प्रेस मरने वालों की संख्या का स्वतंत्र रूप से आकलन नहीं कर पाया है।

यह भी पढ़ें:

सिंगापुर में कबूतरों को खाना खिलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने भारतीय मूल की महिला पर लगाया जुर्माना

बांग्लादेश में चुनाव से पहले BNP ने शेयर किया विदेश नीति का प्लान, पार्टी के नए चेयरमैन रहमान ने दिया बड़ा बयान

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement