1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: भूलकर भी किसी को गिफ्ट में न दें गणपति की मूर्ति और घड़ी समेत ये उपहार, आप पर ही पड़ेगा भारी

Vastu Tips: भूलकर भी किसी को गिफ्ट में न दें गणपति की मूर्ति और घड़ी समेत ये उपहार, आप पर ही पड़ेगा भारी

 Published : Aug 06, 2022 10:00 am IST,  Updated : Aug 06, 2022 10:00 am IST

Vastu Tips: गिफ्ट देना और लेना दोनों ही अच्छा लगता है लेकिन क्या आपको पता है कि गलत गिफ्ट देने से हमें काफी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार हमें क्या गिफ्ट में नहीं देना चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कभी किसी को तेल या परफ्यूम नहीं गिफ्ट करना चाहिए
  • मनी प्लांट गिफ्ट में नहीं देना चाहिए
  • सोने या चांदी का सिक्का देना शुभ होता है

Vastu Tips: रक्षाबंधन एक ऐसा पर्व है जिसमें भाई अपनी बहनों को गिफ्ट देते हैं, गिफ्ट या तोहफे देने की परंपरा बहुत पुरानी है, लोगों को बस मौका चाहिए और वो एक-दूसरे को खुश करने के लिए उन्हें तोहफे देते हैं। चाहे शादी हो, बर्थडे हो, राखी हो या फिर मुंडन या कोई अन्य उत्सव। कई बार तो समझ ही नहीं आता है कि क्या गिफ्ट दें, और आजकल तो फादर्स डे, मदर्स डे, ब्रदर्स डे, वैलेंटाइन्स डे भी हम सेलिब्रेट करते हैं। गिफ्ट आइडिया तो आपने बहुत जगह से लिए होंगे आज हम आपको बताने वाले हैं कि ऐसे क्या आइटम है जो कभी भी किसी को गिफ्ट में नहीं देने चाहिए।

Vastu Tips: घर के मंदिर में इस दिशा में रखनी चाहिए पूजा की थाली, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

गणेश जी की मूर्ति

कभी भी किसी को भी गणेश जी की मूर्ति नहीं गिफ्ट करनी चाहिए। गणेश जी विद्या और बुद्धि के देवता होते हैं और ऐसा करके आप अपनी विद्या और बुद्धि दूसरों को सौंप सकते हैं। सिर्फ गणेश जी ही नहीं किसी भी भगवान की मूर्ति गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए, क्योंकि भगवान गिफ्ट करने के लिए नहीं होते हैं।

कैंची, चाकू या लोहे का सामान

शनि देव से संबंधित सामान कभी किसी को तोहफे में नहीं देना चाहिए। कैंची, चाकू, सुई धागा या फिर लोहे का कोई भी सामान किसी को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इससे दोष होता है और आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

Vastu Shastra: बच्चों के स्टडी रूम में लगाएं ये तस्वीरें, खूब लगेगा पढ़ाई में मन

चमड़े का सामान

कभी भी किसी को चमड़े का सामान नहीं गिफ्ट करना चाहिए। वास्तु के अनुसार ये भी सही नहीं है। जूते, चप्पल, बेल्ट, पर्स इत्यादि गिफ्ट करना गलत है।

Vastu Shastra: ताजे गुलाब की पंखुड़ियां घर में लाएंगी ये बदलाव, जानिए क्या होगा फायदा

तेल या परफ्यूम

कभी भी किसी को गिफ्ट में तेल नहीं देना चाहिए। परफ्यूम भी गिफ्ट में देना अशुभ होता है।

मनी प्लांट

गिफ्ट में मनी प्लांट भी नहीं देना चाहिए। इससे आप अपने घर की दौलत सामने वाले को दे देते हैं। सामने वाला तो अमीर हो सकता है लेकिन आप गरीब हो सकते हैं। आप बदले में 5-10 रुपये लेकर जरूर मनी प्लांट दे सकते हैं।

घड़ी

कहते हैं कभी भी किसी को घड़ी नहीं गिफ्ट करनी चाहिए। इससे आप अपना समय सामने वाले को देते हैं, अगर समय अच्छा चल रहा है तो आपका अच्छा समय सामने वाले को मिल जाएगा और अगर आपका समय खराब चल रहा है तो सामने वाले पर भी विपत्ति आ सकती है।

Vastu tips: घर की इस दिशा में लगाएं घड़ी, खुल जाएगा आपकी किस्मत का दरवाजा

क्या दें गिफ्ट में?

आइए अब आपको बताते हैं कि आप तोहफे में कौन से सामान दे सकते हैं, जिससे आपको भी फायदा होगा और तोहफा मिलने वाले को भी।

पौधे

गिफ्ट में आप तुलसी का पौधा या फूल इत्यादि का पौधा दे सकते हैं। ये काफी शुभ होता है।

पैसे

आप किसी को कैश भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं, ये भी शुभ माना जाता है।

जूलरी

आप सोने या चांदी की जूलरी दे सकते हैं, ये तोहफा भी शुभ होता है।

चांदी के सिक्के

आप चांदी के सिक्के या चांदी का कोई भी आइटम चावल के साथ दें तो ये काफी शुभ होता है। चांदी हमेशा देने और लेने वालों का कल्याण करती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Vastu Shastra: घर में सही दिशा में रखिए पानी, कभी नहीं आएगी कंगाली 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म