1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: पश्चिम दिशा में फर्श के लिए इस रंग के मार्बल का करें इस्तेमाल, घर में बनी रहेगी खुशहाली

Vastu Tips: पश्चिम दिशा में फर्श के लिए इस रंग के मार्बल का करें इस्तेमाल, घर में बनी रहेगी खुशहाली

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 07, 2023 12:14 pm IST,  Updated : Apr 07, 2023 12:14 pm IST

Vastu Tips: घर के पश्चिम दिशा में फर्श के लिए किस रंग का मार्बल शुभकारी और फलदायी होगा? वास्तु शास्त्र में जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से।

VASTU TIPS- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vasti Tips: अपने घर का सपना सबका होता है। ऐसे में घर बनवाते समय वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखें। वरना आपकी एक छोटी सी भूल आपके घर पर भारी पड़ सकती है। वास्तु शास्त्र में घर की एक-एक चीज के लिए दिशा तय की गई है। यहां तक दीवारों से लेकर दरवाजे और फर्श के रंग तक के बारे में बताया गया। ऐसे में आज वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे पश्चिम दिशा में फर्श के कलर के बारे में।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पश्चिम दिशा में फर्श के पत्थर के लिए सफेद रंग का चुनाव करना अच्छा माना जाता है। इस दिशा में सफेद पत्थर का इस्तेमाल करने से आपको पश्चिम दिशा से संबंधी कई तरह के वास्तु लाभ देखने को मिलेंगे। इससे घर-परिवार में हर्ष तत्व बना रहता है, यानी घर के सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। साथ ही शरीर में इससे मुंह संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 

वास्तु के मुताबिक, पश्चिम दिशा का संबंध घर में सबसे छोटी बेटी से होता है। अतः घर की इस दिशा में सफेद रंग का पत्थर लगवाने से सबसे ज्यादा लाभ घर की छोटी बेटी को मिलेगा। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा पश्चिम दिशा में फर्श के कलर के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरूर लाभ उठाएंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें-

Good Friday 2023 Quotes: गुड फ्राइडे के मौके पर आज दोस्तों और करीबियों को भेजें प्रभु ईसा मसीह के ये प्रेरक विचार

Good Friday 2023: भूलकर भी किसी को नहीं बोले 'हैप्पी गुड फ्राइडे', जानिए इस दिन से जुड़ी मान्यताओं के बारे में

Shukra Gochar 2023: आज शुक्र वृष राशि में कर रहे हैं गोचर, इन राशियों पर झमाझम होगी पैसों की बारिश!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म