1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: शुभ फलों की प्राप्ति के लिए चीजों को रखें सही दिशा में, जानिए हर ग्रह की सही दिशा कौनसी है?

Vastu Tips: शुभ फलों की प्राप्ति के लिए चीजों को रखें सही दिशा में, जानिए हर ग्रह की सही दिशा कौनसी है?

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 14, 2023 10:54 am IST,  Updated : Apr 14, 2023 10:54 am IST

Vastu Tips: घर या ऑफिस में चीजों को अगर सही दिशा में रखा जाएं तो उसके शुभ परिणाम जरूर मिलते हैं। आज वास्तु शास्त्र में जानिए कि ग्रहों की दिशा कौनसी है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे विभिन्न ग्रहों की दिशा के बारे में। आचार्य इंदु प्रकाश से जानें कि किस ग्रह का किस दिशा से संबंध है। तो सबसे पहले आपको सूर्य ग्रह के बारे में। पूर्व दिशा को सूर्य ग्रह की दिशा माना जाता है, यानी सूर्यदेव पूर्व दिशा के स्वामी हैं। इसके अलावा चंद्रमा वायव्य कोण, यानी उत्तर-पश्चिम दिशा के स्वामी है। मंगल ग्रह दक्षिण दिशा के स्वामी हैं। बुध ग्रह उत्तर दिशा के स्वामी हैं। बृहस्पति, यानी गुरु ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी हैं।

शुक्र ग्रह आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा के स्वामी है और शनि ग्रह पश्चिम दिशा के स्वामी हैं। दरअसल ये सारी बातें हम आपको इसलिए बता रहे हैं, क्योंकि वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व होता है। अगर चीजों को उनकी सही दिशा के हिसाब से रखा जाएं, तो उस चीज के साथ ही उस दिशा के भी शुभ परिणाम मिलते हैं। 

अतः इन सभी ग्रहों से जुड़ी चीज़ों को अगर आप उस ग्रह की दिशा के हिसाब से रखेंगे तो आपको उन ग्रहों का भी शुभ फल प्राप्त होगा। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा ग्रहों की दिशा के बारे में कि किस ग्रह का किस दिशा से संबंध है। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर जरुर लाभ उठाएंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Surya Gochar 2023: सूर्य का गोचर इन 4 राशियों के लिए ला रहा है तनाव और हानि, रहना होगा सावधान

Guru Uday 2023: 27 अप्रैल से चमक उठेगा इन 6 राशियों का भाग्य, गुरु दिलवाएंगे असाधारण लाभ

Happy Baisakhi 2023 Wishes: इन प्यारे-प्यारे मैसेज और कोट्स के जरीए परिवार और दोस्तों को कहें 'बैसाखी की लख-लख बधाइयां'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म