1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: मोमबत्ती जलाने की सही दिशा और रंग जान लीजिए वरना बाद में पड़ सकता है पछताना!

Vastu Tips: मोमबत्ती जलाने की सही दिशा और रंग जान लीजिए वरना बाद में पड़ सकता है पछताना!

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 11, 2023 10:49 am IST,  Updated : Jun 11, 2023 10:49 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर कि किस दिशा में कौनसे रंग की मोमबत्तियां लगाएं। दरअसल, हर रंग की मोमबत्ती के लिए वास्तु में एक दिशा तय की गई है। तो जानिए सही दिशा और रंग के बारे में।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में कैंडलस लगाने के बारे में। वास्तु शास्त्र के अनुसार नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में पीले रंग की कैंडलस लगाना अच्छा माना जाता है। दरअसल, नैऋत्य कोण का संबंध पृथ्वी तत्व से है और पृथ्वी का संबंध पीले रंग से है। अतः नैऋत्य कोण, यानी दक्षिण-पश्चिम दिशा में पीले रंग की कैंडलस का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दिशा में पीले रंग की कैंडलस लगाने से हमारे लिवर का सिस्टम ठीक रहता है और पेट से संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही माता की सेहत भी अच्छी बनी रहती है। 

पश्चिम दिशा के लिए शुभ है सफेद मोमबत्तियां

दरअसल पश्चिम दिशा का संबंध धातु से है और धातु का संबंध सफेद रंग से है। साथ ही इस दिशा का संबंध हर्ष तत्व से है और सफेग रंग भी खुशहाली का प्रतीक है। अतः पश्चिम दिशा में सफेद रंग की मोमबत्तियां लगाने से घर के हर्ष तत्व में बढ़ोतरी होती है, लिहाजा घर में खुशियां ही खुशियां होती हैं। इसके अलावा घर की छोटी कन्या को भी खुशी मिलती है। साथ ही मुंह से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलता है और चेहरे पर एक अलग ही रौनक छा जाती है। 

दक्षिण दिशा में लगाएं लाल मोमबत्ती

वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती लगाना अच्छा माना जाता है। दरअसल दक्षिण दिशा का संबंध अग्नि तत्व से है और अग्नि तत्व का संबंध लाल रंग से है। दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती लगाने से व्यक्ति के अंदर तेज जागृत होता है। साथ ही दक्षिण दिशा का संबंध घर की मंझली कन्या से है। अतः दक्षिण दिशा में लाल रंग की मोमबत्ती लगाना घर की मंझली बेटी के लिये भी फायदेमंद है। साथ ही इससे आंखों से संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आंखों की रोशनी तेज होती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

इस हफ्ते किस राशि के जातक को बिजनेस में होगा मुनाफा और किसे झेलना होगा घाटा, जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

गोत्र क्या है? मुख्य कुल कौन-कौन से हैं, यहां जानिए सबकुछ

Raviwar Upay: शीतला माता के इन उपायों को करने से मिलेगी दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की, धन-धान्य से भर जाएगा घर का भंडार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म