1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. सीढ़ियों के दोनों ओर रेलिंग लगवाना क्यों जरूरी है? जानें वास्तु के अनुसार इसका महत्व

सीढ़ियों के दोनों ओर रेलिंग लगवाना क्यों जरूरी है? जानें वास्तु के अनुसार इसका महत्व

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 25, 2022 10:36 am IST,  Updated : Nov 25, 2022 10:36 am IST

कहीं आपके घर की सीढ़ियां वास्तु दोष तो पैदा नहीं कर रहीं? जानते हैं कुछ कारण और फिर जानेंगे इससे बचने के उपाय।

stairs_related_vastu- India TV Hindi
stairs_related_vastu Image Source : FREEPIK

वास्तु शास्त्र में कल हमने बात की थी सीढ़ियों के नीचे खाली जगह के बारे में और आज हम बात करेंगे सीढ़ियों में वास्तु दोषों के उपाय के बारे में। जिसमें हम सबसे पहले बात सीढ़ियों के दोनों ओर रेलिंग लगवाने और सीढ़ियों की संख्या की करेंगे। दरअसल, ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं होता कि घरों में सीढ़ियों की संख्या कितनी होनी चाहिए। इसके अलावा इसकी शुरुआत कैसी हो और फिर सीढ़ियों के नीचे क्या रखें और इसमें रेलिंग लगवाना क्यों जरूरी है? इन तमाम सवालों के जवाब आज हम मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं।

घरों में सीढ़ियों की संख्या कितनी होनी चाहिए

मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश बताते हैं कि हम में से ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं होता कि सीढ़ियों की संख्या भी वास्तु दोषों का कारण बन सकती है।  ऐसे में आपको जानकारी होनी चाहिए कि सीढ़ियों की संख्या हमेशा  विषम (odd) होनी चाहिए, जैसे कि 7, 11, 21 और 25 आदि। 

Vastu Tips: इन चीज़ों को घर में रखने से आप पर बनी रहगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी धन की कमी

सीढ़ियों की शुरुआत कैसी हो? 

सीढ़ियों की शुरुआत कभी भी त्रिकोणात्मक रूप में नहीं करना चाहिए इससे भी वास्तु दोष हो सकता है। इसलिए आपको अपने सीढ़ियों को एक सुंदर स्वरूप में बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

सीढ़ियों के दोनों ओर रेलिंग लगवाना क्यों है जरूरी

सीढ़ियों के दोनों ओर रेलिंग लगवाना इसके दोषों को दूर करने में मदद करता है। जहां ये सुंदर लगाता है वहीं ये सीढ़ियों को बैलेंस करने के साथ वास्तु दोषों को भी बैलेंस करने में मददगार है।

इस वास्तु टेक्निक से बनाएं आग्नेय कोण में सीढ़ियां, सफलता चूमेगी कदम

सीढ़ियों संबंधी हर दोष को ऐसे दूर करें

मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश बताते हैं कि आप घर बनवाते समय सीढ़ियां बनवाने के स्थान पर मिट्टी के कलश में बारिश का पानी भरकर और उसे मिट्टी के ढक्कन से ढककर जमीन के नीचे दबा दें। इससे सीढ़ियों संबंधी जो भी दोष होगा वह खत्म हो जायेगा। लोकिन अगर आप किसी कारण वश ऐसा करने में समर्थ नहीं हो पाए तो भी घबराने की बात नहीं है, वास्तु शास्त्र में इसके लिए भी एक उपाय है। इसके लिए घर की छत पर एक मिट्टी के बर्तन में प्रतिदिन सतनाज तथा दूसरे बर्तन में जल भरकर पक्षियों के लिए रख दें। इससे आपकी सारी परेशानियां अपने आप खत्म हो जायेंगी। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म