1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 1999 वर्ल्ड कप में शाहिद अफरीदी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतार कर गलती की - आमिर सोहेल

1999 वर्ल्ड कप में शाहिद अफरीदी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतार कर गलती की - आमिर सोहेल

 Reported By: IANS
 Published : Jul 23, 2020 03:00 pm IST,  Updated : Jul 23, 2020 03:00 pm IST

सोहेल ने कहा कि पाकिस्तान ने शाहिद अफरीदी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतार कर गलती की क्योंकि एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर वह जरूरत पड़ने पर न तो गेंदबाजी कर पाते थे न ही बल्लेबाजी।

1999 World Cup made a mistake by taking Shahid Afridi as opener - Aamir Sohail- India TV Hindi
1999 World Cup made a mistake by taking Shahid Afridi as opener - Aamir Sohail Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज आमिर सोहेल को लगता है कि 1999 विश्व कप में वसीम अकरम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम पूरे विश्व कप में एक लोकल टीम की तरह खेली थी। पाकिस्तान टीम हालांकि फाइनल में पहुंची थी और पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 132 रनों पर ढेर हो गई थी। इस लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से हासिल कर लिया था।

सोहेल ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "मेरे क्रिकेट के अनुभव और परख के मुताबिक, मैं यह कह सकता हूं कि हमने पूरा विश्व कप एक लोकल टीम की तरह खेला था। एक मैच में हमारी एक लाइनअप होती थी और दूसरे मैच में दूसरी जिसमें बल्लेबाजी क्रम बदले हुए होते थे।"

1996 से 1998 तक छह टेस्ट मैचों और 22 वनडे में टीम की कप्तानी करने वाले सोहेल ने कहा कि टीम प्रबंधन ने शाहिद अफरीदी को सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतार कर गलती की क्योंकि एक हरफनमौला खिलाड़ी के तौर पर वह जरूरत पड़ने पर न तो गेंदबाजी कर पाते थे न ही बल्लेबाजी।

ये भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया दौरे भारतीय टीम के लिए होगा 14 दिन का क्वारंटीन, टी-20 सीरीज पर गफलत

उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यवश उन्होंने अफरीदी को चुना। उनमें काबिलियत है कि वह फ्लैट, कम बाउंस वाली पिच पर गेंदबाजों को खूब मारते थे और उनको दबाव में ला देते थे लेकिन चुनौतीपूर्ण स्थिति में यह बहुत बड़ा जुआ था। वह न ही बल्लेबाजी कर पाते थे न ही गेंदबाजी। मैं अगर अकरम की जगह कप्तान होता तो मैं मोहम्मद युसूफ को खिलाता।"

अफरीदी उस विश्व कप की सात पारियों में सिर्फ 93 रन ही कर पाए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल