1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v NZ, 2nd Test : इंग्लैंड की पहली पारी 303 रन पर सिमटी, बोल्ट ने झटके 4 विकेट

ENG v NZ, 2nd Test : इंग्लैंड की पहली पारी 303 रन पर सिमटी, बोल्ट ने झटके 4 विकेट

 Reported By: IANS
 Published : Jun 11, 2021 06:26 pm IST,  Updated : Jun 11, 2021 06:26 pm IST

रोरी बर्न्‍स (81) और डेनियल लॉरेंस (नाबाद 81) के अर्धशतकों की बदौलत इंग्लैंड की पहली पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 303 रन पर ऑलआउट हो गई।

ENG v NZ, 2nd Test : इंग्लैंड की...- India TV Hindi
ENG v NZ, 2nd Test : इंग्लैंड की पहली पारी 303 रन पर सिमटी, बोल्ट ने झटके 4 विकेट Image Source : GETTY

बर्मिघम| सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्‍स (81) और डेनियल लॉरेंस (नाबाद 81) के अर्धशतकों की बदौलत इंग्लैंड की पहली पारी न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां एजबस्टन में खेले जा रहे दूसरे और सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन 303 रन पर ऑलआउट हो गई।

इंग्लैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लबाजी चुनी थी और उसने बर्न्‍स के 187 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 81 और लॉरेंस के 124 गेंदों पर 13 चौकों के सहारे नाबाद 81 रनों की बदौलत 303 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने चार विकेट, मैट हेनरी ने तीन विकेट, एजाज पटेल ने दो विकेट और नील वेगनर ने एक विकेट लिया।

इससे पहले, इंग्लैंड ने आज सात विकेट पर 258 रन से आगे खेलना शुरू किया और लॉरेंस ने 67 और मार्क वुड ने 16 रन से आगे अपनी पारी बढ़ाई। लॉरेंस और वुड ने सधी हुई पारियां खेल आठवें विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की। हालांकि, हेनरी ने वुड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वुड ने 80 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 41 रन बनाए।

वुड के आउट होने के तुरंत बाद नए बल्लेबाज के रूप में उतरे स्टुअर्ट ब्रॉड खाता खोले बिना पवेलियन लौटे जबकि जेम्स एंडरसन 16 गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल