1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश के मुंह से जीत छीनने वाले दिनेश कार्तिक की पत्नी को इस क्रिकेटर ने छीना था

बांग्लादेश के मुंह से जीत छीनने वाले दिनेश कार्तिक की पत्नी को इस क्रिकेटर ने छीना था

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 21, 2018 01:18 pm IST,  Updated : Mar 21, 2018 01:18 pm IST

निदाहास ट्रॉफ़ी फ़ाइनल में 8 गेंदों पर 29 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले दिनेश कार्तिक ने गत रविवार को वो कर दिखाया जो कम ही लोग कर पाते हैं

Dinesh, Nikita- India TV Hindi
Dinesh, Nikita

निदाहास ट्रॉफ़ी फ़ाइनल में 8 गेंदों पर 29 रन की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले दिनेश कार्तिक ने गत रविवार को वो कर दिखाया जो कम ही लोग कर पाते हैं. मैच पूरी तरह बांग्लादेश के हाथ में था लेकिन दिनेश ने वो पारी खेली की सब देखते ही रह गए. कार्तिक ने बांग्लादेश के जबड़े से जीत छीन ली लेकिन अपनी पहली पत्नी को वो नहीं बचा पाए.

आपको बता दें कि दिनेश कार्तिक की ये दूसरी शादी है. उनकी पहली पत्नी का नाम निकिता था जो अब मुरली विजय की पत्नी हैं. दिलचस्प बात ये है कि कार्तिक और मुरली विजय दोनों बहुत गहरे दोस्त थे लेकिन ये दोस्ती 2012 में IPL के दौरान टूट गई और वजह थी कार्तिक की पत्नी निकिता और मुरली विजय के बीच अफ़ेयर. 

Nikita, Vijay
Nikita, Vijay

दिनेश कार्तिक को जैसे ही इस अफ़ेयर के बारे में पता चला, उन्होंने निकिता को तलाक दे दिया. उस समय निकिता गर्भवति थीं. तलाक के फ़ैरन बाद मुरली विजय ने निकिता से शादी कर ली. इस मामले में दोनो ही क्रिकेटर कभी भी खुलकर नहीं बोले. दोनों इस समय टीम इंडिया के लिए खेलते हैं.

karthik, dipika
karthik, dipika

कार्तिक ने बाद में स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल से शादी कर ली और दोनों आज ख़ुश हैं.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल