1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AFG v PAK : पाकिस्तान से हार के बाद अफगानिस्तान के राशिद खान ने फैंस से मांगी माफी

AFG v PAK : पाकिस्तान से हार के बाद अफगानिस्तान के राशिद खान ने फैंस से मांगी माफी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 30, 2021 06:45 pm IST,  Updated : Oct 30, 2021 06:45 pm IST

ICC T20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को दुबई में पाकिस्तान से हार के बाद अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने देश और दुनियाभर के फैंस से माफी मांगी है।  

AFG v PAK : पाकिस्तान से हार...- India TV Hindi
AFG v PAK : पाकिस्तान से हार के बाद अफगानिस्तान के राशिद खान ने फैंस से मांगी माफी Image Source : GETTY

नई दिल्ली| आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शुक्रवार को दुबई में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। हालांकि इस मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हार मिली। इसे लेकर अफगानिस्तान का स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने देश और दुनियाभर के फैंस से माफी मांगी है।

शुक्रवार को हुए मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 47 गेंदों पर 51 रन और आसिफ अली ने 7 गेंदों पर 25 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस हार के बाद अफगान क्रिकेट फैंस से माफी मांगते हुए लेग स्पिनर ने कहा कि टीम ने उन्हें निराश किया।

राशिद खान ने ट्विटर पर लिखा, सभी दुनियाभर के फैंस से मैं माफी मांगता हूं क्योंकि हमने आपको निराश किया। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले मैचों के लिए आपका समर्थन और दुआ हमाने लिए जरूरी होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल