1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई के बाद पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन की मदद के लिए आगे आगे सौरव गांगुली

बीसीसीआई के बाद पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन की मदद के लिए आगे आगे सौरव गांगुली

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 21, 2019 03:31 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 03:31 pm IST

भारतीय पूर्व खिलाड़ी जैकब मार्टिन इस समय सड़क दुर्घटना के बाद लाइफ सपोर्ट पर है। 28 दिसंबर को उनका एक्सीडेंट हुआ था जिससे उन्हें फेंफड़े और लीवर में चोटें आई हैं।

Jacob Martin- India TV Hindi
Jacob Martin Image Source : TWITTER

भारतीय पूर्व खिलाड़ी जैकब मार्टिन इस समय सड़क दुर्घटना के बाद लाइफ सपोर्ट पर है। 28 दिसंबर को उनका एक्सीडेंट हुआ था जिससे उन्हें फेंफड़े और लीवर में चोटें आई हैं। इसके बाद उनके परिवार ने उनके इलाज के लिए फंड जुटाने की अपील की थी और साथ ही उन्होंने बीसीसीआई से भी मदद की मांग की थी।

बीसीसीआई ने उनके इलाज के लिए 5 लाख रुपए की मदद दी और अब उनकी मदद करने के लिए कोलकाता के प्रिंस कहे जाने वाले सौरव गांगुली सामने आए हैं। द टेलीग्राफ ने गांगुली के हवाले से लिखा, “मार्टन और मैं साथी खिलाड़ी रहे चुके हैं। मुझे याद है कि वो शांत और इंट्रोवर्ट किस्म का शख्स था। मैं उसके जल्द ठीक होने की दुआ करता हूं और मैं उसके परिवार को ये बता देना चाहता हूं कि वो अकेले नहीं हैं।”

 इसके अलावा बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) ने भी उन्हें तीन लाख रुपये दिए हैं। बीसीसीआई और बीसीए के पूर्व सचिव मार्टिन के परिवार की मदद कर रहे हैं। 

कोलकाता के अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ ने पटेल के हवाले से लिखा है, "जब मुझे एक्सीडेंट के बारे में पता चला तो मैंने मार्टिन के परिवार की मदद करना चाही। मैंने कुछ लोगों से बात की है, जिनमें समरजीत सिंह शामिल हैं और उन्होंने एक लाख रुपये की मदद की साथ ही पांच लाख रुपये इकट्ठा किए।"

उन्होंने कहा, "अस्पताल के बिल पहले से ही 11 लाख रुपये के पार पहुंच चुका है और एक समय पर अस्पताल ने भी दवाइयां देना बंद कर दिया था। बीसीसीआई ने इसके बाद पैसा भेजा और उसके बाद इलाज नहीं रुका।"

मार्टिन ने भारत के लिए 1999 से 2001 तक 10 वनडे और खेले हैं, जिनमें उनका औसत 22.57 का रहा है। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने बड़ौदा और रेलवे का प्रधिनिधित्व किया है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।