1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट सीरीज से बाहर किए गए मुरली विजय का बड़ा बयान, जल्द करूंगा टीम में वापसी

टेस्ट सीरीज से बाहर किए गए मुरली विजय का बड़ा बयान, जल्द करूंगा टीम में वापसी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 03, 2018 12:19 pm IST,  Updated : Sep 03, 2018 12:19 pm IST

34 साल के विजय ने कहा, "मुझे नहीं लगता यह मेरी उम्र के कारण हुआ है। वैसे भी यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है। उम्र केवल एक संख्या है।''

मुरली विजय- India TV Hindi
मुरली विजय

चेन्नई: इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों से भारतीय टीम से बाहर किए गए सलामी बल्लेबाज मुरली विजय राष्ट्रीय टीम में वापसी को लेकर आश्वस्त है। आईसीसी की वेबसाइट के अनुसार, विजय ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज की चार पारियों में केवल 26 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर कर दिया गया था। 

विजय ने कहा,"मुझे पूरा विश्वास है, कि मैं भारत के लिए वापसी करूंगा और खेलूंगा। मैं इसके लिए काफी सकारात्मक हूं, मुझे रन बनाने के लिए सिर्फ कुछ चीजों को सुलझाना है और इसके लिए मैं मेहनत कर रहा हूं।" 

34 साल के विजय ने कहा, "मुझे नहीं लगता यह मेरी उम्र के कारण हुआ है। वैसे भी यह मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है। उम्र केवल एक संख्या है। जब तक मेरे पैर क्रीज में चलेंगे और मेरी तकनीक काम करेगी, तब तक मैं खेलना जारी रखूंगा।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल