1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत दौरे से बाहर होने के बाद जोश हेज़लवुड ने दिया बड़ा बयान, बोले 'विश्राम काफी लाभदायक'

भारत दौरे से बाहर होने के बाद जोश हेज़लवुड ने दिया बड़ा बयान, बोले 'विश्राम काफी लाभदायक'

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2020 06:10 am IST,  Updated : Jan 10, 2020 06:10 am IST

हेजलवुड की सटीक गेंदबाजी के कारण अक्सर ग्लेन मैकग्रा से तुलना की जाती है। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था। 

Josh Hazelwood- India TV Hindi
Josh Hazelwood Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने चोट के कारण तीन सप्ताह के विश्राम को ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे से पहले मुश्किलों के बावजूद लाभदायक करार दिया। 

हेजलवुड की सटीक गेंदबाजी के कारण अक्सर ग्लेन मैकग्रा से तुलना की जाती है। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था। 

जिसके बाद अब  ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ ने कहा, ‘‘यह इस (भारत) दौरे को देखते हुए मुश्किलों के बावजूद लाभकारी रहा। मैं बीबीएल के दो मैचों में अपने प्रदर्शन से खुश हूं और मुझे खुशी है कि मुझे सीमित ओवरों के दो मैच खेलने का मौका मिला। ’’ 

ऑस्ट्रेलिया अपने आगामी दौरे में तीन वनडे मैच खेलेगा। इनमें से पहला मैच 14 जनवरी को मुंबई में, दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा मैच 19 जनवरी को बेंगलुरू में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल