1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के हाथों हार के बाद साउथ अफ्रीका ने अपने रिजर्व खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल

इंग्लैंड के हाथों हार के बाद साउथ अफ्रीका ने अपने रिजर्व खिलाड़ियों को टीम में किया शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Jan 21, 2020 06:59 pm IST,  Updated : Jan 21, 2020 06:59 pm IST

तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर के करियर का आखिरी मैच होगा। फिलेंडर ने पिछले महीने ही कहा था कि वह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे।

Faf Du Plesis- India TV Hindi
Faf Du Plesis Image Source : AP

पोर्ट एलिजाबेथ| तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों पारी और 53 रनों से हार झेलने के बाद मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए चार रिजर्व खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। इन चार रिजर्व खिलाड़ियों में टेम्बा बावुमा, ब्यूरेन हेंड्रिक्स, कीगन पीटरसन और आंदिले फेहुलक्वायो शामिल हैं। ये चारों खिलाड़ी अब मंगलवार को जोहान्सबर्ग में टीम के साथ जुड़ेंगे और टीम में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

जोहान्सबर्ग टेस्ट, तेज गेंदबाज वर्नोन फिलेंडर के करियर का आखिरी मैच होगा। फिलेंडर ने पिछले महीने ही कहा था कि वह इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे।

फिलेंडर के साथ-साथ कप्तान फॉफ डु प्लेसिस के लिए भी यह टेस्ट मैच घर में उनका आखिरी मैच हो सकता है।

इंग्लैंड की टीम तीसरा टेस्ट पारी और 53 रनों से जीतकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाए हुई है। दोनों टीमों के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट शुक्रवार से होगा।

टीम : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डीन एल्गर, केशव महाराज, रासी वैन डेर डुसेन, पीटर मलान, जुबैर हम्जा, एनरिक नॉर्टजे, डेन पैटरसन, वर्नोन फिलेंडर, ड्वाइन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, टेम्बा बावुमा, आंदिले फेहुलक्वायो,एंडिले हेंड्रिक्स, कीगन पीटरसन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल