1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैच खेलने की तैयारी में भारतीय महिला टीम

इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैच खेलने की तैयारी में भारतीय महिला टीम

 Edited By: Bhasha
 Published : May 18, 2021 06:44 pm IST,  Updated : May 18, 2021 06:44 pm IST

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम एक टेस्ट खेलेगी जबकि एक दिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी हिस्सा लेगी। 

BCCI, cricket, India, Sports- India TV Hindi
Mithali Raj Image Source : GETTY

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी लंबे प्रारूप का मुकाबला खेलने की तैयारी में है। भारतीय महिला टीम सात साल बाद इंग्लैंड में 16 जून से पहला टेस्ट खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम एक टेस्ट खेलेगी जबकि एक दिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी हिस्सा लेगी। 

भारतीय महिला टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछला टेस्ट 2006 में खेला था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारी ने कहा, ‘‘इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया दो टीमें हैं जो अब भी टेस्ट खेलती हैं और भविष्य में जब वे भारत आएंगे या जब भारत इन दोनों देशों का दौरा करेगा तो आपको टेस्ट मैच देखने को मिलेंगे।’’ 

यह भी पढ़ें- सिडनी में आईपीएल खिलाड़ियों के क्वरांटीन का भुगतान कर रहा है बीसीसीआई: सीए

उन्होंने कहा, ‘‘पुरुषों के गुलाबी गेंद के टेस्ट के इतर यह विचार पेश किया गया था और बाद में शीर्ष परिषद की बैठक में इस पर चर्चा की गई।’’

ऑस्ट्रेलिया दौरे की घोषणा अब तक नहीं की गई है लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगान शुट ने इसी महीने कहा था कि इस सीरीज का आयोजन सितंबर के मध्य से कराने की योजना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल