1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई की अंडर-19 टीम में हुआ अर्जुन तेंदुलकर का सलेक्शन

मुंबई की अंडर-19 टीम में हुआ अर्जुन तेंदुलकर का सलेक्शन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 10, 2017 05:57 pm IST,  Updated : Sep 10, 2017 06:05 pm IST

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए चयनित किया गया है। 17 साल के अर्जुन बड़ौदा में होने वाले जेवाई ऑल इंडिया अंडर-19 इनविटेशनल वनडे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

Arjun tendulkar- India TV Hindi
Arjun tendulkar

नई दिल्ली: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए चयनित किया गया है। 17 साल के अर्जुन बड़ौदा में होने वाले जेवाई  ऑल इंडिया अंडर-19 इनविटेशनल वनडे टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इससे पहले अर्जुन मुंबई की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों के लिए खेल चुके हैं।

अर्जुन तेंदुलकर ऑलराउंडर हैं और हाल ही में उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अर्जुन की यॉर्कर गेंदों पर परेशान होते नजर आए थे। इससे पहले भी अर्जुन कई बार इंग्लिश टीम के साथ नेट प्रैक्टिस में शामिल रहे हैं।

इसके अलावा अर्जुन जुलाई में हुए महिला वर्ल्ड कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम के साथ प्रैक्टिस करते नजर आए थे।

जेवाई लेले ऑल इंडिया अंडर-19 टूर्नामेंट 15 सितंबर से 23 सितंबर तक खेला जाएगा.

मुंबई अंडर-19 टीम इस प्रकार हैः

अग्नि चोपड़ा, दिव्यांश सक्सेना, भूपेन लालवानी, अंजदीप लाड, सागर छाबड़िया, शोएब खान, सत्यलक्ष्य जैन, वेदांत मुरकार, ध्रुव ब्रिद, तानुष कोटियान, नकुल मेहता, फरहान काजी, अथर्व अंकोलेकर, अभिमन्यु वशिष्ठ, अर्जुन तेंदुलकर, सक्षम पराशर, सक्षम झा, सिल्वेस्टर डिसूजा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल