1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अगले सीजन के लिए आशीष नेहरा बने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के गेंदबाजी कोच

अगले सीजन के लिए आशीष नेहरा बने रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के गेंदबाजी कोच

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 05, 2018 04:03 pm IST,  Updated : Sep 05, 2018 04:03 pm IST

नेहरा इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियन्स, पुणे वारियर्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेल चूके हैं। 

आशीष नेहरा- India TV Hindi
आशीष नेहरा

बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (आरसीबी) के मौजूदा गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा को फिर से कोच बनाया गया है। जहां वह गैरी कर्स्टन के साथ कोचिंग नेतृत्व टीम का हिस्सा होंगे। नेहरा पिछले सत्र में आरसीबी से जुड़े थे। उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले सत्र में मुझे आरसीबी कोचिंग टीम से जुड़ने का सौभाग्य मिला। मैं टीम प्रबंधन का शुक्रिया करना चाहता हूं कि उन्होंने कोचिंग नेतृत्व पद के लिए मेरे नाम पर विचार किया। मैं उनके साथ सफल सत्र का इंतजार कर रहा हूं।’’ 

नेहरा ने खेल के सभी प्रारूपों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है जिसमें भारतीय टीम ने दो क्रिकेट विश्व कप, दो एशिया कप और तीन आईसीसी चैम्पियन्स ट्राफी में अच्छा प्रदर्शन किया। 

नेहरा इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियन्स, पुणे वारियर्स, चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेल चूके हैं। आरसीबी के चेयरमैन संजीव चुड़ीवाला ने कहा कि नेहरा और कर्स्टन कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘ हम आशीष नेहरा के आरसीबी कोचिंग नेतृत्व टीम का हिस्सा बनने से काफी खुश हैं। नेहरा और कर्स्टन कोहली के साथ मिलकर टीम के बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल