1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC World Test Championship Points Table : ऑस्ट्रेलिया शिखर पर कायम, जानें भारत का हाल

ICC World Test Championship Points Table : ऑस्ट्रेलिया शिखर पर कायम, जानें भारत का हाल

 Reported By: IANS
 Published : Jan 11, 2021 04:08 pm IST,  Updated : Jan 11, 2021 04:08 pm IST

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद आस्ट्रेलिया और भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों पर कायम है। 

ICC World Test Championship Points Table :...- India TV Hindi
ICC World Test Championship Points Table : ऑस्ट्रेलिया शिखर पर कायम, जानें भारत का हाल Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद आस्ट्रेलिया और भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों पर कायम है। भारतीय बल्लेबाजों ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को बेहतरीन प्रदर्शन कर मैच ड्रॉ करा दिया।

आईसीसी ने मैच के बाद ट्वीट करते करते हुए कहा, "सिडनी में एक अविश्वसनीय मुकाबले ने दोनों टीमों को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की अंकतालिका में शीर्ष दो स्थानों को बनाए रखने में मदद की है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 0.2 प्रतिशत का अंतर है।"

Ind vs Aus : पंत ने लियोन की जमकर की धुनाई, सोशल मीडिया पर फैंस ने ऐसे लिए मजे

आईसीसी ने हाल ही में अंक प्रणाली को हटाकर प्रतिशत प्रणाली लागू की थी, क्योंकि कोविड-19 के कारण बहुत सारे मैच नहीं हो सके थे। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद अधिकतम 120 अंक हासिल किए थे। इसके अलावा उसने वेस्टइंडीज को भी दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था।

कीवी टीम अब 0.70 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत 70.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे, जबकि आस्ट्रेलिया 73.8 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है। लीग के अंत में डब्ल्यूटीसी की शीर्ष दो टीमें इस साल जून में लॉर्ड्स में होने वाले फाइनल में खेलेंगी।

Watch : अश्विन से 'जुबान लड़ा' रहे थे टिम पेन, दिया ऐसा जवाब की बोलती हुई बंद

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमें सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट शुक्रवार से ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल