1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पुडुचेरी क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बने ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट

पुडुचेरी क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बने ऑस्ट्रेलिया के शॉन टेट

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 04, 2021 10:45 pm IST,  Updated : Sep 04, 2021 10:45 pm IST

शॉन टेट ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ भी करार किया था लेकिन देश में चल रही राजनीतिक उथल पुथल के कारण उनकी नियुक्ति पर संशय बना हुआ है।

Australia, Shaun Tait, Puducherry cricket team, Sports, cricket  - India TV Hindi
Shaun Tait Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन टेट पुडुचेरी क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच बने हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टेट भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए पुडुचेरी को अपनी सेवाएं देंगे। शॉन टेट के अलावा टीम के साथ मुख्य कोच दिशांत याग्निक और कलपेंद्र झा भी कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं।

इससे पहले शॉन टेट ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ भी करार किया था लेकिन देश में चल रही राजनीतिक उथल पुथल के कारण उनकी नियुक्ति पर संशय बना हुआ है।

 
ऐसे में टेट अब भारत की घरेलू टीम पुडुचेरी को अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। पुडुचेरी घरेलू रणजी ट्रॉफी के इस सीजन में एलीट ग्रुप ई में शामिल है। इस ग्रुप में पुडुचेरी के अलावा आंध्र प्रदेश, बड़ौदा और ओडिसा जैसी मजबूत टीमें शामिल है।

आपको बता दें कि शॉन टेट ऑस्ट्रेलिया के सफल गेंदबाजों में एक रहे हैं। वह अपनी टीम के लिए 3 टेस्ट, 35 वनडे और 21 टी-20 मैचों में प्रतिनिधित्व किया है। 

उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 8 विकेट लिए जबकि वनडे में शॉन टेट ने 68 और टी-20 में कुल 28 विकेट अपने नाम किए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल