1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया

पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा ऑस्ट्रेलिया

 Edited By: IANS
 Published : Jul 22, 2021 03:57 pm IST,  Updated : Jul 22, 2021 03:57 pm IST

29 जुलाई को क्रमश: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे का दौरा पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश दोनों के ढाका पहुंचने की उम्मीद है।

Australia, T20I series, cricket, - India TV Hindi
Australia cricket team   Image Source : TWITTER/CRICKET AUSTRALIA

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम तीन से नौ अगस्त तक पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी। इसकी पुष्टि हो गई है और सीरीज के सभी मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। 

सितंबर 2017 के बाद से ऑस्ट्रेलिया का पहली बार बांग्लादेश दौरा का दौरा करने जा रही है। पिछली बार कंगारू टीम ने दो टेस्ट के लिए देश का दौरा किया था।

यह भी पढ़ें- IPL की तैयारियों के लिए जल्दी दुबई पहुंचना चाहते हैं दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने अपना 2015 का दौरा रद्द कर दिया था और सुरक्षा कारणों से 2016 के अंडर-19 विश्व कप से बाहर हो गया था।

29 जुलाई को क्रमश: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे का दौरा पूरा करने के बाद ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश दोनों के ढाका पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympic : पहले दौर में उजबेकिस्तान के डेनिस इस्तोमिन से भिड़ेंगे सुमित नागल

ऑस्ट्रेलिया बारबाडोस से ढाका के लिए चार्टर फ्लाइट से आएगा। आगमन पर, दोनों टीमें होटल में तीन दिनों तक क्वारंटीन रहेंगी। क्वारंटाइन की छोटी अवधि खत्म होने के बाद दोनों टीमें सीरीज से पहले एक अगस्त से स्टेडियम में अभ्यास शुरू करेंगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल