1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK v SA, 2nd Test : आजम-फवाद की साझेदारी ने पाकिस्तान को संभाला

PAK v SA, 2nd Test : आजम-फवाद की साझेदारी ने पाकिस्तान को संभाला

 Reported By: IANS
 Published : Feb 04, 2021 06:40 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 06:40 pm IST

पाकिस्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में बारिश की आंखमिचौली के बीच स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बना लिए। 

PAK v SA, 2nd Test : आजम-फवाद की...- India TV Hindi
PAK v SA, 2nd Test : आजम-फवाद की साझेदारी ने पाकिस्तान को संभाला Image Source : TWITTER/PAKISTAN CRICKET

रावलपिंडी| पाकिस्तान ने यहां रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में बारिश की आंखमिचौली के बीच स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बना लिए। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरे दिन सिर्फ 58 ओवरों का खेल सम्भव हो सका। बारिश के कारण असयम समाप्त हुए दिन के खेल की समाप्ति तक कप्तान बाबर आजम 77 और फवाद आलम 42 रन बनाकर नाबाद लौटे।

सिर्फ 12 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़ते हुए बल्लेबाज ने 4.3 ओवर में ही मैच कर दिया खत्म, देखें Video

बाबर ने 125 गेंदों का सामना कर 12 चौके लगाए हैं जबकि फवाद ने 138 गेंदों की जुझारू पारी में पांच चौके जड़े हैं। 22 के कुल योग पर आबिद अली (6) का विकेट गिरने के बाद से दोनों ने चौथे विकेट के लिए 261 गेंदों पर 123 रनों की साझेदारी की है।

दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही मेहमान टीम की ओर से केशव महाराज ने दो विकेट लिए हैं जबकि एनरिच नोटर्जे को एक सफलता मिली है। महाराज ने इमरान बट्ट (15) और अजहर अली (0) को चलता किया जबकि नोटर्जे ने आबिद को आउट किया।

पाकिस्तान ने 21 रनों के कुल योग पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कुल योग में एक रन जुड़ने के साथ उसे तीसरा झटका लगा। पाकिस्तान ने कराची में हुआ पहला टेस्ट मैच सात विकेट से जीता था। उस मैच में फवाद ने शानदार सेंचुरी लगाई थी।

IND vs ENG : भारत के सामने अपने 100वें टेस्ट मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं रूट, दिया ये बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल