1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश के 8 विकेट पर 246 रन

मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश के 8 विकेट पर 246 रन

 Written By: IANS
 Published : Jul 30, 2015 10:32 pm IST,  Updated : Jul 30, 2015 10:32 pm IST

मीरपुर: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने गुरुवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 246

मीरपुर टेस्ट में...- India TV Hindi
मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश के 8 विकेट पर 246 रन

मीरपुर: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने गुरुवार को शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 246 रन बना लिए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम एक समय तीन विकेट पर 180 रन बनाकर अच्छी स्थिति में दिख रही थी लेकिन एक के बाद एक विकेट खोने पर वह मुश्किल में आ गई।

मोहम्मद शाहिद (1) का विकेट गिरने के साथ दिन के खेल की समाप्ति हुई। मेजबान टीम ने 88.1 ओवरों का सामना किया। नासिर हुसैन 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

दक्षिण अफ्रीका की ओर से डेल स्टेन और ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने तीन-तीन विकेट लिए हैं। स्टेन ने तमीम इकबाल (6) को पवेलियन लौटाने के साथ अपने करियर में 400 विकेट पूरे किए।

ऐसा करने वाले वह दूसरे दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज हैं। इससे पहले यह कारनामा शॉन पोलाक ने किया था। स्टेन ने 80वें मैच में 400 विकेट लेकर रिचर्ड हेडली की बराबरी की।

अब वह सबसे तेजी से 400 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे क्रम पर हैं। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (72 मैच) पहले स्थान पर हैं।

बांग्लादेश की ओर से इमरुल कायेस ने 30, मोमिनुल हक ने 40, महमुदुल्लाह ने 35, मुशफिकुर रहीम ने 65 और शाकिब अल हसन ने 35 रन बनाए। हक और कायेस ने दूसरे विकेट के लिए 69 और रहीम तथा महमुदुल्लाह ने चौथे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की।

तीन मैचों की सीरीज में दोनों टीमें बराबरी पर हैं। चटगांव में खेला गया पहला टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था। बारिश के कारण इस मैच में दो दिनों का खेल नहीं हो सका था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।