1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश प्रीमियर लीग में इस टीम से खेलेंगे इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में इस टीम से खेलेंगे इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन

 Reported By: IANS
 Published : Jul 21, 2019 07:04 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 07:04 pm IST

मोर्गन ढाका डायनामाइट्स टीम में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के साथ खेलते नजर आएंगे। शाकिब ने अपनी कप्तनी में डायनामाइट्स को 2016 में चैंपियन बनाया था।   

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में इस टीम से खेलेंगे इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन- India TV Hindi
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में इस टीम से खेलेंगे इंग्लैंड के वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मोर्गन Image Source : GETTY IMAGES

ढाका। अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को पहली बार विश्व कप जिताने वाले इयोन मोर्गन अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में ढाका डायनामाइट्स टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। डायनामाइट्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओबैद निजाम ने क्रिकबज से कहा, "हमने बीपीएल के आगामी सीजन के लिए मोर्गन के साथ करार किया है। हम उनसे पूरे सत्र के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद कर रहे हैं।" 

मोर्गन ढाका डायनामाइट्स टीम में ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के साथ खेलते नजर आएंगे। शाकिब ने अपनी कप्तनी में डायनामाइट्स को 2016 में चैंपियन बनाया था। 

निजाम ने कहा, "हमें कप्तानी के बारे में सोचना होगा, क्योंकि आप जानते हैं कि हमारे साथ शाकिब हैं और वह काफी समय से टीम की कप्तानी कर रहे हैं।" डायनामाइट्स की टीम पिछले दो संस्करणों में फाइनल में पहुंचने के बावजूद खिताब नहीं जीत पाई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल