1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फरवरी-मार्च में जिंबाब्वे की मेजबानी करेगा बांग्लादेश

फरवरी-मार्च में जिंबाब्वे की मेजबानी करेगा बांग्लादेश

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2020 07:25 pm IST,  Updated : Jan 26, 2020 07:25 pm IST

बांग्लादेश और जिंबाब्वे के बीच तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन चटगांव में एक, तीन और छह मार्च को किया जाएगा। दौरे का अंत ढाका में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ होगा जो नौ और 11 मार्च को खेले जाएंगे। 

Zimbabwe, Bangladesh, Bangladesh Cricket Board, Pakistan, Sri Lanka- India TV Hindi
Bangladesh and Zimbabwe Image Source : TWITTER/BCB

बांग्लादेश इस साल फरवरी और मार्च में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के लिए जिंबाब्वे की मेजबानी करेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने यह जानकारी दी। दौरे की शुरुआत दोनों टीमों के बीच ढाका में 22 फरवरी से एकमात्र टेस्ट के साथ होगी। जिंबाब्वे की टीम इस दौरे पर तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेलेगी। 

तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन चटगांव में एक, तीन और छह मार्च को किया जाएगा। दौरे का अंत ढाका में दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के साथ होगा जो नौ और 11 मार्च को खेले जाएंगे। 

पिछले पांच साल में जिंबाब्वे की टीम तीसरी बार बांग्लादेश के दौरे पर आ रही है। दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है: 

15 फरवरी: जिंबाब्वे की टीम का आगमन 22 से 26 फरवरी: पहला टेस्ट, ढाका में एक मार्च: पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, चटगांव में तीन मार्च: दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, चटगांव में छह मार्च: तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, चटगांव में नौ मार्च: पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, ढाका में 11 मार्च: दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल