1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BBL-10 : एडिलेड स्ट्राइकर्स ने लियाम स्कॉट और स्पेंसर जॉनसन से किया करार

BBL-10 : एडिलेड स्ट्राइकर्स ने लियाम स्कॉट और स्पेंसर जॉनसन से किया करार

 Reported By: IANS
 Published : Nov 20, 2020 05:04 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 05:04 pm IST

स्कॉट मार्श शेफील्ड शील्ड में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए चार मैच खेले थे। उन्होंने विक्टोरिया के खिलाफ मैच बचाने वाले 61 रनों की पारी खेली थी।

Adelaid Strikers- India TV Hindi
Adelaid Strikers Image Source : TWITTER- @STRIKERSBBL

एडिलेड| युवा खिलाड़ी लियाम स्कॉट और स्पेंसर जॉनसन बिग बैश लीग (बीबीएल) के आने वाले सीजन में एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलेत हुए नजर आएंगे। बीबीएल के 10वें सीजन की शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है। स्कॉट मार्श शेफील्ड शील्ड में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए चार मैच खेले थे। उन्होंने विक्टोरिया के खिलाफ मैच बचाने वाले 61 रनों की पारी खेली थी।

दूसरी तरफ जॉनसन बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जो स्ट्राइकर्स की तेज गेंदबाजी को मजबूती देंगे।

मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने कहा, "हम लियाम और स्पेंसर का एडिलेड स्ट्राइकर्स में स्वागत करते हैं। हम उन्हें उनका पहला बीबीएल करार सौंप अच्छा महसूस कर रहे हैं।"

टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में शुरु किया अभ्यास, देखें VIDEO

उन्होंने कहा, "स्पेंसर बाएं हाथ के बेहतरीन गेंदबाज हैं और शेफील्ड शील्ड में हमने जो स्कॉट को देखा, उससे हम काफी प्रभावित हुए। हम इन युवा खिलाड़ियों को बेहतर बनाने का काम जारी रखेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल