1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. राशिद खान ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ अपने करार को आगे बढ़ाया

राशिद खान ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ अपने करार को आगे बढ़ाया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 22, 2020 03:14 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 03:14 pm IST

अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी 10वें सीजन में फिर से एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते नजर आएंगे।

राशिद खान ने एडिलेड...- India TV Hindi
राशिद खान ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ अपने करार को आगे बढ़ाया Image Source : GETTY IMAGES

एडिलेड| अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी 10वें सीजन में फिर से एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। राशिद ने कहा, "मुझे इस बात की खुशी है कि मैं बीबीएल के 10वें सीजन में भी स्ट्राइकर्स से खेल सकूंगा। मुझे शुरुआत से ही यह टूर्नामेंट काफी पसंद है।"

उन्होंने कहा, "स्ट्राइकर्स मेरे लिए एक परिवार की तरह रहा है। मैं उन प्रशंसकों का बहुत शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मेरा समर्थन किया है और एडिलेड को घर जैसा महसूस कराया।"

KKR vs RCB : विराट कोहली की सलाह ना मानकर मोहम्मद सिराज को मिला था ये बड़ा विकेट, खुद किया खुलासा

राशिद एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 40 मैचों में अब तक 56 विकेट लिए हैं। एडिलेड स्ट्राइकर्स के मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने चौथे सीजन के लिए राशिद की वापसी पर खुशी जताई है।

गिलेस्पी ने कहा, "राशिद ने एडिलेड स्ट्राइकर्स से जुड़ने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन किया है। हम उनकी विश्वस्तरीय गेंदबाजी से काफी रोमांचित हैं। वह अपनी बल्लेबाजी से प्रशंसकों का मनोरंजन करना जारी रखेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल