1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप से पहले ही बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्पेंस

एशिया कप से पहले ही बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्पेंस

 Reported By: IANS
 Published : Sep 06, 2018 06:27 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 06:27 pm IST

15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होने जा रहा है एशिया कप।

शाकिब अल हसन- India TV Hindi
शाकिब अल हसन

ढाका: बांग्लादेश के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी शाकिब अल हसन का आगामी एशिया कप में खेलना तय नहीं माना जा रहा है। 31 साल के शाकिब को इस साल जनवरी में उंगली में चोट लग गई थी जिसके कारण वह श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। चोट के कारण उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से भी बाहर बैठना पड़ा था। अगस्त में वह वेस्टइंडीज सीरीज को बीच में ही छोड़कर स्वदेश लौट आए थे। 

शाकिब ने मीडिया से कहा कि 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शुरू होने जा रहे एशिया कप के लिए वह केवल 20-30 प्रतिशत ही फिट हैं। टूर्नामेंट के लिए 16 सदस्यीय टीम में उनका नाम शामिल है।

शाकिब के इस बयान से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) नाराज है। बोर्ड के निदेशक जलाल यूनुस ने कहा है कि शाकिब को अपनी फिटनेस की जानकारी मीडिया में देने के बजाय बोर्ड को देनी चाहिए थी। 

इस बीच, बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शाकिब आधे फिट हैं और एशिया कप में खेलने के लिए यह काफी है। 

शाकिब इस समय अमेरिका में हैं। बोर्ड का कहना है कि टूर्नामेंट के लिए अमेरिका से वह सीधे यूएई पहुंचेंगे। मोमीनुल हक को उनके स्थान पर कवर के तौर पर यूएई भेजा जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल