1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलिटों की मदद के लिए आगे आया BCCI, ट्रेनिंग के लिए दिए 10 करोड़ रूपए

ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलिटों की मदद के लिए आगे आया BCCI, ट्रेनिंग के लिए दिए 10 करोड़ रूपए

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2021 08:17 pm IST,  Updated : Jun 20, 2021 08:17 pm IST

बीसीसीआई की आपात शीर्ष परिषद बैठक के दौरान इस संबंध में फैसला लिया गया जिसमें बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने भाग लिया। 

Jay Shah, Sourav Ganguly, SGM, IPL, T20 World Cup, cricket news, latest updates, BCCI, meeting, Arun- India TV Hindi
BCCI Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके देश के खिलाड़ियों की तैयारियों और ट्रेनिंग के लिये 10 करोड़ रूपये देने का फैसला किया। बीसीसीआई की आपात शीर्ष परिषद बैठक के दौरान इस संबंध में फैसला लिया गया जिसमें बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह ने भाग लिया। 

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘हां, बीसीसीआई ओलंपिक दल की मदद करेगा। शीर्ष परिषद ने इसके लिये 10 करोड़ रूपये को मंजूरी दी है। ’’ 

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज काइल जैमिसन, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

उन्होंने कहा, ‘‘इस कोष का उपयोग तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाले हमारे शीर्ष खिलाड़ियों की तैयारियों और अन्य उद्देश्यों के लिये किया जायेगा। खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ से बात करने के बाद भुगतान का तरीका तय किया जायेगा। ’’ 

तोक्यो ओलंपिक खेल 23 जुलाई से शुरू होंगे। किट प्रायोजक के तौर पर ‘लि निंग’ के हटने के बाद बीसीसीआई द्वारा दी जाने वाली इस राशि से निश्चित रूप से दल की कई तरीकों से मदद होगी जिसमें ट्रेनिंग और तैयारियां शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ WTC Final: काइल जैमीसन का कहर... करियर का पांचवां 5-विकेट हॉल किया हासिल

उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई हमेशा ओलंपिक खेलों के विकास में मदद करने में यकीन करता रहा है और ऐसा पहली बार नहीं है जब इतनी बड़ी राशि दान दी गयी हो। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल