1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के आयोजन के लिए तैयार है लीग के चेयरमैन, सिर्फ आईसीसी के इस फैसले का है इंतज़ार

IPL के आयोजन के लिए तैयार है लीग के चेयरमैन, सिर्फ आईसीसी के इस फैसले का है इंतज़ार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 11, 2020 06:00 pm IST,  Updated : Jun 11, 2020 07:37 pm IST

आईपीएल चेयरमैन ब्रिजेश पटेल का मानना है कि वो देश में आईपीएल कराने के लिए तैयार हैं उन्हें बस आईसीसी के टी-20 विश्वकप के भविष्य पर फैसले का इंतज़ार है।

IPL Trophy - India TV Hindi
IPL Trophy  Image Source : TWITTER/IPL

इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल का मानना है कि वो देश में आईपीएल कराने के लिए तैयार हैं उन्हें बस अंतराष्ट्रीय क्रिकेट संस्था ( आईसीसी ) के उस फैसले का इंतज़ार है, जिसमें इस साल होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के भविष्य का फैसला शामिल है।

गौरतलब है कि 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) ने पहले इसे 15 अप्रैल तक स्थगित किया था जिसके बाद भी स्थिति में सुधार ना होने के कारण इसे अब अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित किया जा चुका है। ऐसे में बीसीसीआई ने पहले ही विचार रखा था कि वो आईपीएल को मानसून के बाद सितंबर से नवंबर के बीच बंद दरवाजों के तले करा सकते हैं। जिसमें अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला आईसीसी टी20 विश्वकप कहीं ना कहीं आईपीएल का रोड़ा माना जा रहा है।

इस तरह आईपीएल चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने एएनआई से कहा, " हम आईपीएल को  सितंबर से नवंबर के बीच कराने के लिए तैयार हैं। सब कुछ प्लानिंग हो चुकी है। हम गाइडलाइन और एसओपी के नियमों का पालन करेंगे और भी अधिक स्वास्थ्य सम्बन्धी जरूरतों का ख्याल रखा जाएगा।"

पटेल ने आगे कहा, "अभी फैंस के स्टेडियम में होने और ना होने के बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। हमें उस समय स्थिति को देखना होगा लेकिन हाँ आईपीएल कराने के लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमें बस आईसीसी के टी20 विश्वकप के भविष्य पर लिए जाने वाले फैसले का इंतज़ार है। अगर ये नहीं होता है तो आईपीएल का आयोजन संभव है।"

ये भी पढ़ें - वीवीएस लक्ष्मण ने गौतम गंभीर को बताया सबसे निडर खिलाड़ी, ट्वीट कर कही ये बात

बता दें कि कोरोना के काले बादल इस साल अक्टूबर माह में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी20 विश्वकप पर भी मंडरा रहे हैं। जिस पर आईसीसी ने 10 जून को हुई बैठक में इस टूर्नामेंट के भविष्य पर कोई भी अधिकारिक फैसला अगले एक माह तक और टाल दिया है। जिसमें अगले साल 2021 में होने वाला महिला टी20 विश्वकप भी शामिल है। ऐसे में बीसीसीआई भी आईसीसी के टी20 विश्वकप के भविष्य के फैसले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। जिससे वो अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित पड़े हुए आईपीएल को सितंबर से नवंबर के बीच करा सके। ऐसे में टी20 विश्वकप अगर स्थगित होता है तो बीसीसीआई का रास्ता साफ़ हो जायेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।