1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind Vs Nz: ODI, T20 series 2017: अक्टूबर में भारत आएगी न्यूजीलैंड की टीम , जानें कब कहां हैं मैच

Ind Vs Nz: ODI, T20 series 2017: अक्टूबर में भारत आएगी न्यूजीलैंड की टीम , जानें कब कहां हैं मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 08, 2017 04:01 pm IST,  Updated : Sep 08, 2017 04:01 pm IST

न्यूजीलैंड भारत दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ खेलेगी।

kohli, kane- India TV Hindi
kohli, kane

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड भारत दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ खेलेगी। किवी टीम के खिलाफ तीन वनडे मैच मुंबई, पुणे और कानपुर में खेले जाएंगे। टी-20 मैचों की मेजबानी दिल्ली, राजकोट और तिरुवंनतपुरम करेंगे।

इसके साथ ही बीसीसीआई ने भारत दौरे पर आ रही न्यूजीलैंड-ए टीम के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड-ए और इंडिया-ए 23 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच दो, चार दिवसीय मैच विजयवाड़ा में खेलेगी। इसके बाद दोनों टीमें विशाखापट्टनम में पांच वनडे मैचों की सिरीज़ खेलेंगी।

न्यूजीलैंड की टीम जब अक्टूबर में भारत दौरे पर आएगी तो विराट कोहली और उनकी टीम नए नियमों के अनुसार खेलेगी। नए नियम हालांकि बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच होने वाले मैचों से प्रभावी हो जाएंगे।

Newzealand tour of India 2017 ODI Match schedule

दिनांक मैच जगह
22 अक्टूबर 2017 पहला वनडे मुंबई
25 अक्टूबर 2017 दूसरा वनडे पुणे
29 अक्टूबर 2017 तीसरा वनडे कानपुर

Newzealand tour of India 2017 T -20 Match schedule

दिनांक मैच जगह
1 नवंबर 2017 पहला टी20 दिल्ली
4 नवंबर 2017 दूसरा टी20 राजकोट
7 नवंबर 2017 तीसरा टी20 तिरुवंनतपुरम

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल