1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेटरों द्वारा बायो-सिक्योरिटी के उल्लंघन की जांच करेगी बीसीसीआई : रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेटरों द्वारा बायो-सिक्योरिटी के उल्लंघन की जांच करेगी बीसीसीआई : रिपोर्ट

 Reported By: IANS
 Published : Jan 02, 2021 02:43 pm IST,  Updated : Jan 02, 2021 02:43 pm IST

सिनडी मॉर्निग हेराल्ड और द एज से रेस्टोरेंट के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट का दौरा किया और अंदर बैठे।

Team India- India TV Hindi
Team India Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| बीसीसीआई उस वीडियो की जांच करेगी जिसमें भारत के पांच क्रिकेटर- रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल, नवदीप सैनी और पृथ्वी शॉ ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बायो-सिक्योरिटी प्रोटोकॉल्स का उल्लंघन किया है। पांचों क्रिकेटर मेलबर्न में एक बीबीक्यू रेस्टोरेंट के सिक्रेट किचन में दिखाई दे रहे हैं जबकि इजाजत सिर्फ बाहर बैठकर खाने की है। खिलाड़ियों को बाहर जाने की इजाजत है, लेकिन वह रेस्टोरेंट के बाहर ही रह सकते हैं।

सिनडी मॉर्निग हेराल्ड और द एज से रेस्टोरेंट के स्टाफ ने इस बात की पुष्टि की है कि खिलाड़ियों ने रेस्टोरेंट का दौरा किया और अंदर बैठे।

नवदीप सिंह नाम के एक भारतीय प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का 118.69 डालर के बिल का भुगतान किया। उन्होंने खिलाड़ियों की शॉपिंग की भी पिक्चर पोस्ट की हैं। रेस्टोरेंट में किए गए इस उल्लंघन को काफी गंभीर माना जा रहा क्योंकि हाल ही में विक्टोरिया में, जहां मेलबर्न है और सिडनी में जहां सात जनवरी से टेस्ट मैच खेला जाना है वहां कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं।

सिडनी मॉर्निग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, "बीसीसीआई इस वीडियो की जांच कर रही है। बीसीसीआई के एक प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया से इस पर जवाब मांगा था लेकिन अभी तक प्रतिक्रिया नहीं आई है।"

नवदीप ने पोस्ट किया, "उन्हें पता नहीं था कि उनका बिल किसने दिया.. अपने सुपरस्टार्स के लिए मैं इतना तो कर ही सकता हूं।"

ये भी पढ़ें - IND vs AUS : कोविड-19 की वजह से सिडनी टेस्ट पर छाए काले बादल, एससीजी के पास का एरिया एलर्ट पर

नवदीप ने लिखा, "जब उन्हें पता चला कि मैंने बिल दे दिया है तो रोहित ने कहा कि भाईजी पैसे ले लो यार अच्छा नहीं लगता। मैंने कहा नहीं सर, मैं दूंगा। पंत ने मुझे गले लगाया और कहा कि फोटो तभी होगी जब पैसे वापस लोगे। मैंने कहा नहीं भाई नहीं होगा। आखिर में सभी ने फोटो खिंचवाई। मजा आ गया यार।"

ये भी पढ़ें - श्रीलंका दौरे से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों का हुआ कोविड-19 टेस्ट, जानें क्या रही रिपोर्ट?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल