1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI बनाम बिहार क्रिकेट संघ मामले की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

BCCI बनाम बिहार क्रिकेट संघ मामले की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

 Reported By: IANS
 Published : Jul 21, 2020 11:51 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 11:51 pm IST

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोब्डे और न्यायाधीश एल.नागेश्वर की पीठ बीसीसीआई बनाम बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) मामले की सुनवाई करेगी।

BCCI बनाम बिहार क्रिकेट...- India TV Hindi
BCCI बनाम बिहार क्रिकेट संघ मामले की बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई Image Source : BCCI

नई दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोब्डे और न्यायाधीश एल.नागेश्वर की पीठ बीसीसीआई बनाम बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) मामले की सुनवाई करेगी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि कुछ अपीले लंबित पड़ी हैं, जिन पर सुनवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, "मामले की सुनवाई बुधवार को होनी है और कुछ अपीले हैं जो लंबित पड़ी हैं।" बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक, यह जरूरी है कि बोर्ड किसी भी सुधार के लिए शीर्ष अदालत के पास जाए।

अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सामने राष्ट्रीय हित के तमाम मुद्दे होते हैं और ऐसे में यह बात समझ में आती है के खेल प्राथमिकता नहीं रह जाता। ऐसी स्थिति में जहां आवश्यकता या चुनौती के लिए सुधार जरूरी हो, यह संगठन के लिए काफी मुश्किल हो जाता है और फिर खेल अपना महत्व खो देता है। ऐसे में जरूरी है कि सुधारों के लिए साधारण प्रक्रिया का पालन किया जाए, जिससे यह संविधान को एक शक्ति दे जो पूरे विश्व की खेल संस्थाओं के पास है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल