1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोफ्रा आर्चर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी : मोर्गन

जोफ्रा आर्चर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी : मोर्गन

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2019 08:54 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 08:54 pm IST

आईसीसी विश्व कप और एशेज श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद आर्चर को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रेणी में केन्द्रीय अनुबंध दिया है। 

जोफ्रा आर्चर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी : मोर्गन - India TV Hindi
जोफ्रा आर्चर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी : मोर्गन  Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। इंग्लैंड के सीमित ओवरों के प्रारूप के कप्तान इयोन मोर्गन ने सोमवार को कहा कि जोफ्रा आर्चर अपने छोटे से करियर में टीम के लिए ‘तुरुप का इक्का’ साबित हुए है लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अभी आना बाकी है। आईसीसी विश्व कप और एशेज श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद आर्चर को इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में टेस्ट और सीमित ओवरों की श्रेणी में केन्द्रीय अनुबंध दिया है। 

मोर्गन 24 साल के इस खिलाड़ी के विकास से प्रभावित है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे वह कमाल का लगता है। जोफ्रा की गेंदबाजी को देखना शानदार है। उसके पास गति है और वह तुरुप का इक्का है। वह हर प्रारूप में किसी भी स्थिति में गेंदबाजी कर सकता है।’’ 

मोर्गन ने कहा, ‘‘ उसे जो भी चुनौती दी गयी वह उससे सफलता पूर्वक बाहर निकला। हमने अभी उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं देखा है। वह अब भी हर समय सीखने की कोशिश करता है।’’ आर्चर विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने एशेज श्रृंखला में 20.27 की औसत से 22 विकेट लिये। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल