1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्रायन लारा ने जब सौरव गांगुली से पूछा 'दादागिरी' का मतलब तो युवराज सिंह ने दिया शानदार जवाब, सभी हो गए हैरान

ब्रायन लारा ने जब सौरव गांगुली से पूछा 'दादागिरी' का मतलब तो युवराज सिंह ने दिया शानदार जवाब, सभी हो गए हैरान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 21, 2019 11:59 am IST,  Updated : Jul 21, 2019 11:59 am IST

एक समय में सौरव गांगुली की कप्तानी में खेलने वाले युवराज ने दादा को सोशल मीडिया पर अब ट्रोल किया है।

Sourav Ganguly and Yuvraj Singh- India TV Hindi
Sourav Ganguly and Yuvraj Singh Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया में अपनी बेख़ौफ़ बल्लेबाजी के लिए जाने वाले मुल्तान के सुल्तान वीरेंद्र सहवाग उतनी ही बेबाकी से सोशल मीडिया पर भी अपने ट्वीट करते रहते हैं। उनके हर एक ट्वीट पर फैंस की निगाहें ठीक उसी तरह जमी रहती है जब सहवाग बल्लेबाजी करने आते थे तो दर्शक उन्हें देखने के लिए टक-टकी लगाकर टेलीविजन पर बैठ जाया करते थे। ऐसे में संन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया पर हीरों बने सहवाग के बाद एक और टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह उनके नक़्शे कदम पर चल निकले हैं। युवी ने अपनी बेबाकी से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली उर्फ़ दादा की इंस्टाग्राम पर मजेदार चुटकी ली जो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही है।

एक समय में सौरव गांगुली की कप्तानी में खेलने वाले युवराज ने दादा को सोशल मीडिया पर अब ट्रोल किया है। दरअसल, सौरव गांगुली ने हाल ही में अपने 47वें जन्मदिन के अवसर पर इंस्टाग्राम पर एक बंगाली शो प्रमोट किया। जिसका नाम है "दादागिरी" जिसे वो पिछले सात साल से होस्ट करते आ रहे हैं। 

ऐसे में आंठ्वे सीजन के पहले एपिसोड से पहले दादा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, " ये 'दादागिरी" के आंठ्वें सीजन की शानदार शुरुआत है।"

इस तरह जैसे ही सौरव गांगुली का ये पोस्ट वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायल लारा ने देखा, उन्होंने तुरंत सवाल किया की आखिर ये 'दादागिरी' क्या है?

जिस पर गांगुली ने उन्हें दादागिरी का मतलब समझाया लेकिन युवराज सिंह ने जिस अंदाज में दादागिरी को बताया वो फैंस को भा गया। जिसके बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखिए 'दादागिरी' पर युवराज ने क्या कहा:-

Snapp Shot of Reply
Image Source : INSTGRAM -@SOURAVGANGULYSnapp Shot of Reply

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल