1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के जोस बटलर को है छोटा आईपीएल होने की उम्मीद

इंग्लैंड के जोस बटलर को है छोटा आईपीएल होने की उम्मीद

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 26, 2020 01:34 pm IST,  Updated : Mar 26, 2020 01:34 pm IST

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर को उम्मीद है कि कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुए आईपीएल का पूरा नहीं तो कम से कम छोटा आयोजन जरूर होना चाहिए।

Jos Buttler, Coronavirus, Steve Smith, Jofra Archer, R Ashwin, top news- India TV Hindi
Jos Buttler Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि कोविड 19 महामारी के कारण आईपीएल पूरा नहीं हो सकता लेकिन उन्हें उम्मीद है कि कम से कम छोटा टूर्नामेंट हो जाये । आईपीएल 29 मार्च से शुरू होना था लेकिन इसे 15 अप्रैल तक टाल दिया गया । 

उन्होंने स्काय स्पोटर्स से कहा ,‘‘अभी कोई समाचार नहीं है ।शुरूआत में इसे स्थगित किया गया था । हालात तुरंत बदलने वाले नहीं है । मुझे नहीं लगता कि आईपीएल हो सकेगा ।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘यह विश्व क्रिकेट के लिये बहुत बड़ा टूर्नामेंट है । उम्मीद करते हैं कि छोटे रूप में ही सही , इसका आयोजन हो सकेगा ।’’

यह पूछने पर कि अलग रहने पर वह किसे साथ में रखना चाहेंगे, उन्होंने कहा ,‘‘ रवि अश्विन । मांकेडिंग को एक साल हो गया लेकिन अभी भी इसके बारे में मुझे ट्वीट आते रहते हैं । इनमें कहा जाता है ‘सुरक्षित रहो, बाहर मत निकलो’ और वही तस्वीर डाली जाती है ।’’ 

अश्विन ने बुधवार को आईपीएल 2019 के ‘मांकेडिंग प्रकरण’ की तस्वीर डालकर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान घरों के भीतर रहने को कहा था । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल