1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश में पाकिस्तान के अभ्यास के दौरान खड़ा हुआ विवाद, पीसीबी ने दी सफाई

बांग्लादेश में पाकिस्तान के अभ्यास के दौरान खड़ा हुआ विवाद, पीसीबी ने दी सफाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 16, 2021 11:09 pm IST,  Updated : Nov 16, 2021 11:11 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मामले को तूल पकड़ता देख सफाई में कहा कि पिछले दो महीने से वे टीम के अभ्यास के दौरान देश का झंडा जमीन में गाड़कर खेल रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Controversy arose in front of Pakistan team during practice in Bangladesh, PCB clarified- India TV Hindi
Controversy arose in front of Pakistan team during practice in Bangladesh, PCB clarified Image Source : TWITTER@THEREALPCB

ढाका। तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से पहले एक अभ्यास सत्र के दौरान मीरपुर मैदान पर अपना झंडा लगाने के पाकिस्तान क्रिकेट टीम के फैसले से यहां बड़ा विवाद पैदा हो गया और बांग्लादेश के कई प्रशंसकों ने इसे देश की आजादी के स्वर्ण जयंती समारोहों से पहले राजनीतिक कदम बताया है। 

एक प्रशंसक ने फेसबुक पर लिखा ,‘‘कई देश कई बार बांग्लादेश आये हैं और अनेक मैच खेले हैं लेकिन किसी ने भी अभ्यास सत्र में अपने देश का झंडा जमीन पर नहीं गाड़ा। ऐसा क्यो किया गया। वे क्या साबित करना चाहते हैं।’’ 

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मामले को तूल पकड़ता देख सफाई में कहा कि पिछले दो महीने से वे टीम के अभ्यास के दौरान देश का झंडा जमीन में गाड़कर खेल रहे हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल