1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्वकप 2019: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को है भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से निकाले जाने का डर, खेली थी 92 रन की मैच जिताऊ पारी

विश्वकप 2019: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को है भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से निकाले जाने का डर, खेली थी 92 रन की मैच जिताऊ पारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2019 04:21 pm IST,  Updated : Jun 08, 2019 04:21 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आलराउंडर नाथन कूल्टर नाइल ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 92 रन की मैच विजेता पारी खेलने के बावजूद वह भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच के लिये अंतिम एकादश में जगह बनाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। 

नाथन कुल्टर नाइल- India TV Hindi
नाथन कुल्टर नाइल Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। नाथन कूल्टर नाइल की 60 गेंदों पर 92 रन की पारी से ऑस्ट्रेलिया ने 15 रन से जीत दर्ज की लेकिन इस 31 वर्षीय क्रिकेटर का मानना है कि गेंदबाजी में वह महंगे साबित हुए थे जो कि उनके खिलाफ जा सकता है। 

कूल्टर नाइल से जब पूछा गया कि क्या वह अपनी जगह पक्की मानते हैं, उन्होंने कहा,‘‘नहीं, मैंने 70 रन दिये और मुझे कोई विकेट नहीं मिला।’’ 

उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कहा,‘‘हमारे दो विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज बाहर रहे। मैं रन बनाने के लिये टीम में नहीं हूं। उम्मीद है कि शीर्ष क्रम ऐसा करेगा। इसलिए अगर अगले मैच के लिये मुझे टीम से बाहर किया जाता है तो मुझे हैरानी नहीं होगी।’’ 

कूल्टर नाइल ने कहा,‘‘मैं विकेट लेने के लिये टीम में हूं और पिछले दो मैचों में मैं विकेट नहीं ले पाया हूं। इसलिए हमें देखना है कि हमें कैसे आगे बढ़ना है।’’ 

मिशेल स्टार्क और पैट कमिन्स आस्ट्रेलिया के दो मुख्य तेज गेंदबाज हैं जबकि कोच जस्टिन लैंगर ने संकेत दिये कि एडम जंपा के साथ नाथन लियोन को दूसरे स्पिनर के रूप में रखने पर विचार किया जा सकता है। भारत के खिलाफ ओवल में होने वाले मैच में तेज गेंदबाज जैसन बेरहनडोर्फ और केन रिचर्डसन भी टीम में जगह बनाने के दावेदार रहेंगे। 

कूल्टर नाइल ने कहा कि वह एक स्थान के लिये इस तरह की प्रतिस्पर्धा से परेशान नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘असल में मुझे यह पसंद है। प्रतिस्पर्धा का होना अच्छा है। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल