1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. County XI vs India warm-up match : विराट कोहली ने नहीं लिया हिस्सा, रोहित शर्मा बने कप्तान

County XI vs India warm-up match : विराट कोहली ने नहीं लिया हिस्सा, रोहित शर्मा बने कप्तान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 20, 2021 03:26 pm IST,  Updated : Jul 20, 2021 03:55 pm IST

काउंटी इलेवन के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। विराट कोहली की जगह इस मुकाबले में रोहित कप्तानी कर रहे हैं।

County XI vs India warm-up match: Virat Kohli did not participate, Rohit Sharma became captain- India TV Hindi
County XI vs India warm-up match: Virat Kohli did not participate, Rohit Sharma became captain Image Source : TWITTER/@BCCI

काउंटी इलेवन के खिलाफ तीन दिन के वॉर्म अप मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चार अगस्त से शुरू होनी है। इस सीरीज की तैयारियों को देखते हुए भारत काउंटी एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रहा है। इस मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा कप्तानी संभाल रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले शुभमन गिल चोटिल हैं और उनकी जगह इस मैच के लिए मयंक अग्रवाल को ओपनिंग में मौका दिया गया है जबकि ऋषभ पंत के कोरोना होने और रिद्धिमान साहा के आईसोलेशन में रहने के कारण लोकेश राहुल को विकेटकीपिंग का जिम्मा दिया गया है।

रोहित ने 2012/13 के रणजी ट्रॉफी सीज़न में 3 फर्स्ट क्लास खेलों में मुंबई की कप्तानी की। कोहली और रहाणे को इस मैच के लिए आराम दिया गया है। वहीं केएल राहुल पहली बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट में विकेट कीपिंग करेंगे।

इस टीम में कोहली और रहाणे के अलावा शमी, इशांत और अश्विन भी नहीं है।

इस मुकाबले में भारतीय टीम पूर्व क्रिकेटर यशपाल शर्मा जी के दुखद निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी है।  यशपाल शर्मा जी का निधन 13 जुलाई को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल