1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हट सकता है स्टीव स्मिथ-डेविड वॉर्नर का बैन? जल्द ही आखिरी फैसला लेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

हट सकता है स्टीव स्मिथ-डेविड वॉर्नर का बैन? जल्द ही आखिरी फैसला लेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2018 09:38 pm IST,  Updated : Nov 18, 2018 09:38 pm IST

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इस साल मार्च में तत्कालीन कप्तान स्मिथ और उप कप्तान वार्नर को एक साल के लिए अंतरराष्ट्रीय और राज्य क्रिकेट से प्रतिबंधित किया था जबकि कैमरून बेनक्राफ्ट को यह सजा नौ महीने के लिए दी गयी थी। 

हट सकता है स्टीव स्मिथ-डेविड वॉर्नर का बैन? जल्द ही आखिरी फैसला लेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया- India TV Hindi
हट सकता है स्टीव स्मिथ-डेविड वॉर्नर का बैन? जल्द ही आखिरी फैसला लेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया   Image Source : PTI

मेलबर्न। भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के अधिकारी गेंद से छेड़छाड़ मामले में प्रतिबंध झेल रहे पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर लगे प्रतिबंध को कम करने के लिए अंतिम बार विचार-विमर्श करने की तैयारी कर रहे हैं। 

दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में भूमिका के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इस साल मार्च में तत्कालीन कप्तान स्मिथ और उप कप्तान वार्नर को एक साल के लिए अंतरराष्ट्रीय और राज्य क्रिकेट से प्रतिबंधित किया था जबकि कैमरून बेनक्राफ्ट को यह सजा नौ महीने के लिए दी गयी थी। 

फेयरफैक्स मीडिया के मुताबिक क्रिकेट बोर्ड (सीए) आगामी सप्ताह के शुरूआत में स्मिथ, वार्नर और बैनक्रॉफ्ट की सजा को कम करने के मुद्दे पर बैठक बुलायेगा। 

सीए ने यह फैसला ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संघ (एसीए) की खिलाड़ियों की सजा कम करने की मांग पर किया है। 

एसीए ने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केप टाउन टेस्ट में हुई घटना के लिए सिर्फ खिलाड़ी नहीं बल्कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की संस्कृति और कार्यप्रणाली भी जिम्मेदार है। स्मिथ और वार्नर ने अपने प्रतिबंध के आठ महीने पूरे कर लिये है जबकि बेनक्राफ्ट का प्रतिबंध दिसंबर में पूरा हो जाएगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल