1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी के कार्यक्रम का ऐलान किया

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी के कार्यक्रम का ऐलान किया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 24, 2020 06:03 pm IST,  Updated : Sep 24, 2020 06:03 pm IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अक्टूबर और नवंबर में होने वाली शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है, जिसमें साउथ आस्ट्रेलिया शुरुआती चार राउंड के मैचों की मेजबानी करेगा।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया...- India TV Hindi
क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी के कार्यक्रम का ऐलान किया Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अक्टूबर और नवंबर में होने वाली शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है, जिसमें साउथ आस्ट्रेलिया शुरुआती चार राउंड के मैचों की मेजबानी करेगा। राउंड एक के मैच 10 अक्टूबर से शुरू होंगे, जिसमें पहले मैच में साउथ आस्ट्रेलिया का सामना वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से और क्वीसलैंड का सामना तस्मानिया से होगा।

पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स का हार्ट अटैक से हुआ निधन

साउथ आस्ट्रेलिया पहुंचने पर खिलाड़ियों को 14 दिन के क्वारंटीन में रहना होगा। विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स ने 17 नवंबर को होने वाले राउंड वन के मैच को स्थगित करने पर सहमति जताई है। बाकी के तीन राउंड के मैच अक्टूबर-नवंबर में खेले जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में बिग बैश लीग (बीबीएल) का 10वां सीजन शुरू होगा।

सीए ने एक बयान में कहा कि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में मार्श शेफील्ड शील्ड के पहले चार राउंड के मैच खेलने का निर्णय, एक पूर्ण घरेलू कार्यक्रम खेलने के लिए सबसे अच्छा मौका है।

डीन जोन्स के निधन से क्रिकेट में जगत में शोक की लहर, शास्त्री और कोहली ने जताया दुख

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल