1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान एलेन बार्डर का मानना, क्रिकेट को कोहली जैसे जज्बाती खिलाड़ियों की जरूरत

ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान एलेन बार्डर का मानना, क्रिकेट को कोहली जैसे जज्बाती खिलाड़ियों की जरूरत

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2018 11:43 am IST,  Updated : Dec 20, 2018 11:44 am IST

एलेन बॉर्डर ने विराट कोहली की आक्रामकता का बचाव करते हुए कहा है कि क्रिकेट को उनके जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो मैदान पर जज्बाती रहते हैं।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर ने विराट कोहली की आक्रामकता का बचाव करते हुए कहा है कि क्रिकेट को उनके जैसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो मैदान पर जज्बाती रहते हैं। बॉर्डर ने फॉक्स क्रिकेट के पॉडकास्ट ‘द फालोआन’ पर कहा,‘‘हमारे खेल में इस तरह के ज्यादा लोग नहीं है। पेशेवरपन से यह कुछ हद तक कम हो गया है।’’

 
ऑस्ट्रेलिया में मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के दौरान आक्रामक जश्न मनाने के लिये माइक हस्सी, मिशेल जॉनसन और संजय मांजरेकर ने कोहली की निंदा की है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के साथ कोहली की बहस भी हो गई थी। 

बॉर्डर ने कहा,‘‘मैने किसी कप्तान को उसकी टीम के विकेट लेने पर ऐसे जश्न मनाते नहीं देखा। यह जरूरत से ज्यादा है लेकिन अच्छा भी है। उसमें जुनून है।’’ 
उन्होंने यह भी कहा कि वह विदेशी सरजमीं पर जीतकर अपनी छाप छोड़ना चाहता है । 

उन्होंने कहा,‘‘वह घर से बाहर जीतने को इतना बेकरार है और वाकई नंबर वन रैंकिंग का हकदार है। बतौर कप्तान यह आपकी असली परीक्षा है।’’ 

बार्डर ने कहा,‘‘वह टीम को नंबर वन बनाने में कामयाब रहा है लेकिन कप्तान की असली पहचान अपने देश से बाहर मिली जीत से होती है। वह इस कमी को पूरा करना चाहता है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल