1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 91 साल की उम्र में भी क्रिकेट के मैदान पर डटे हुए क्रॉवेल

91 साल की उम्र में भी क्रिकेट के मैदान पर डटे हुए क्रॉवेल

 Reported By: IANS
 Published : May 17, 2021 06:22 pm IST,  Updated : May 17, 2021 06:22 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के डग क्रॉवेल का 91 साल की उम्र में भी क्रिकेट के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है और वह अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं और वेटरंस क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलना जारी रखे हुए हैं। 

Crowell hung on the cricket field even at the age of 91- India TV Hindi
Crowell hung on the cricket field even at the age of 91 Image Source : IANS

केंडाल (ऑस्ट्रेलिया)। ऑस्ट्रेलिया के डग क्रॉवेल का 91 साल की उम्र में भी क्रिकेट के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है और वह अभी भी मैदान पर डटे हुए हैं और वेटरंस क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलना जारी रखे हुए हैं। क्रॉवेल ने एबीसी से बातचीत के दौरान कहा, " मैं कहता रहता हूं कि कुछ साल मुझे खींच सकते हैं। लेकिन कौन जानता है। मैं अब भी फिट हूं और क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं और जब भी मेरा चयन होगा तो मेरे ख्याल से मैं खेलने जाऊंगा।"

उन्होंने कहा, " यह (वेटरंस क्रिकेट संघ) उन लोगों के लिए है, जो 30 या आसपास की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह देते हैं। उनमें खेलने की ललक बनी होती है और वो खुद को फिट रखते हैं। मैं सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हो सकता हूं। लेकिन मैं किसी चीज की गारंटी नहीं लेता। मैंने सुना नहीं है कि 90 की उम्र में भी कोई प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेल रहा है।"

क्रॉवेल ने कहा कि उन्होंने 16 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

उन्होंने अपनी फिटनेस को लेकर कहा, " फिट रहने के लिए मैं सप्ताह में तीन बार टेनिस खेलता हूं। मुझे लगता है कि सालों से आप जिन लोगों के साथ दोस्त बने हुए हैं उनके कारण क्रिकेट से बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल