1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया को नहीं रहा डेल स्टेन, मॉर्ने मॉर्केल का डर!

टीम इंडिया को नहीं रहा डेल स्टेन, मॉर्ने मॉर्केल का डर!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 26, 2017 06:45 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 05:58 pm IST

माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर डेल स्टेन और मॉर्ने मॉर्केल की जोड़ी टीम इंडिया पर कहर बनकर टूटेगी।

मॉर्ने मॉर्केल और डेल...- India TV Hindi
मॉर्ने मॉर्केल और डेल स्टेन

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 5 जनवरी से खेला जाना है। माना जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर डेल स्टेन और मॉर्ने मॉर्केल की जोड़ी टीम इंडिया पर कहर बनकर टूटेगी लेकिन भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वैंकटेश प्रसाद का मानना है कि भारत को स्टेन और मॉर्केल से घबराने की जरूरत नहीं है। प्रसाद ने कहा, 'स्टेन चोट के बाद वापसी कर रहे हैं और ऐसे में मुझे नहीं लगता कि वो और मॉर्केल टीम इंडिया के लिए कोई खतरा बन सकते हैं। लेकिन मेरा मानना है कि भारत को रबाडा से सावधान रहना होगा।'

इसके अलावा प्रसाद ने इस बात पर भी जोर दिया कि दक्षिण अफ्रीका में भारतीय तेज गेंदबाजी की अगुआई ईशांत शर्मा को करनी चाहिए। प्रसाद ने कहा, 'ईशांत लगभग 10 साल से खेल रहे हैं मुझे नहीं पता कि वो अब तक टीम में अपनी जगह क्यों नहीं बना पाए। उनके पास तेजी है, बाउंस है, अच्छी लाइन-लेंथ है, इसके बावजूद उनका विकेट ना ले पाना समझ से परे नजर आता है।' भारत ने टेस्ट सीरीज के लिये ईशांत, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को टीम में चुना है। हालांकि टीम में ईशांत की जगह पक्की नहीं है।

प्रसाद ने आगे कहा कि अब दक्षिण अफ्रीका की पिच पहले जैसी नहीं रही। अब बहुत ज्यादा क्रिकेट खेली जाती है और ऐसे में दक्षिण अफ्रीका की पिच 10-15 साल पहले जैसी नहीं रहीं। ये देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय तेज गेंदबाज वहां खुद को कैसे ढाल पाते हैं। आपको बता दें कि इस बार चयनकर्ताओं ने टीम में 5 तेज गेंदबाजों को जगह दी है और सभी तेज गेंदबाज बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल