1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्लैक लाइव्स मैटर मामले पर सैमी ने किया लुंगी नगिदी का समर्थन

ब्लैक लाइव्स मैटर मामले पर सैमी ने किया लुंगी नगिदी का समर्थन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 10, 2020 06:22 pm IST,  Updated : Jul 10, 2020 06:22 pm IST

नगिदी ने कहा था कि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को इस आंदोलन के साथ खड़े होना चाहिए, खासकर इस देश का इतिहास देखने के बाद।

black lives matter, ngidi comment on black lives matter, darren sammy racism, west indies, michael h- India TV Hindi
Darren sammy Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरन सैमी ने ब्लैक लाइव्स मैटर अंदोलन पर लुंगी नगिदी द्वारा दिए गए बयान पर पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों द्वारा नगिदी की निंदा करने पर उन्हें आड़े हाथों लिया है। सैमी ने कहा है नगिदी की आलोचना बताता है कि नस्लभेद के खिलाफ बोलना क्यों जरूरी है। 

सैमी ने ट्वीट किया, "सच्चाई यह है कि कुछ पूर्व खिलाड़ियों को नगिदी के ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के समर्थन में बोलने से परेशानी होना बताता है कि क्यों हमें इस समय भी कहना पड़ रहा है कि ब्लैक लाइव्स मैटर। भाई हम तुम्हारे साथ हैं।"

नगिदी ने कहा था कि साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को इस आंदोलन के साथ खड़े होना चाहिए, खासकर इस देश का इतिहास देखने के बाद।

नगिदी ने कहा था, "एक राष्ट्र के तौर पर, नस्लभेद को लेकर हमारा वो अतीत है जो काफी मुश्किल है। इसलिए यह निश्चित तौर पर ऐसी चीज है जिसे हम एक टीम के तौर पर देखेंगे और अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो मैं खुद इस मुद्दे को उठाऊंगा।"

उन्होंने कहा था, "यह ऐसी चीज है जिसे हमें काफी गंभीरता से लेना चाहिए, जैसा कि पूरा विश्व ले रहा है।"

साउथ अफ्रीका के कुछ पूर्व खिलाड़ियों- बोएटा डिपेनार, पैट सिमकॉक्स, रुडी स्टेन ने इस बयान के बाद नगिदी की आलोचना की थी और कहा था कि दक्षिण अफ्रीका को श्वेत किसानों की मौत पर भी बयान देना चाहिए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल